Published On : Fri, Sep 21st, 2018

बास्केटबॉल स्पर्धा में भवंस और सेंटर पॉइंट स्कूल बने चैंपियन

Advertisement

नागपुर: मानकापुर के जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय द्वारा अंडर 17 के आंतरशालेय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में नूतन भारत युवक मडंल के बास्केटबॉल कोर्ट पर लिए गए अंतिम मैच में लड़कों के ग्रुप में काटोल रोड स्थित सेंटर पॉइंट स्कूल ने तो वहीं लड़कियों के ग्रुप में त्रिमूर्तिनगर स्थित भवंस ने जीत हासिल की. लड़कों के ग्रुप के अंतिम मैच में सेंटर पॉइंट स्कूल ने उमरेड के मॉडर्न स्कूल के साथ हुए मैच में 50-30 से जीत हासिल की.

दोनों ही टीम ने चार क्वार्टर में 12-14, 5-8, 19-2, 14-6 पॉइंट्सस्कोर हासिल किए. इसमें विजयी टीम द्वारा समित जोशी ने 17, नलिन अय्यर ने 8 और आदित्य जगताप ने 7 पॉइंट्स का योगदान दिया. तो वहीं हारे हुए टीम की तरफ से ओम ने 13 पॉइंट्स किए. इसके पहले हुए सेमीराउंड मैच में सेंटर पॉइंट स्कूल ने चंद्रपुर के क्रिस्तानंद स्कूल को 22-6 से मात दी. तो वहीं मॉडर्न स्कूल ने वर्धा की टीम को 40-18 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई.

लड़कियों के अंतिम मैच में त्रिमूर्ति नगर स्थित भवंस स्कूल ने ब्रह्मपुरी स्थित क्रिस्तानंद स्कूल को 42-9 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की. इस मैच में दोनों ही टीम द्वारा चार क्वार्टर में 22-3 10-0, 0-4, 10-2 का स्कोर किया था. इसमें जीत हासिल करनेवाली टीम की ओर से संजना खंडेलवाल ने 12, सुगंधा सिंह ने 6 पॉइंट्स का योगदान दिया तो वहीं हारी टीम की ओर से कांची दरवे ने 4 पॉइंट्स किए .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.