Published On : Mon, May 8th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर से होकर गुजरेगी भारत गौरव पर्यटन रेल्वे

Advertisement

नागपुर। ‘देखो अपना देश’ पहल के तहत रेलवे ने भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन चलाने का फैसला किया है और पहली यात्रा दक्षिण भारत की होगी। आईआरसीटीसी के महाप्रबंधक तनवीर हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि यह ट्रेन नागपुर होकर चलेगी। इस यात्रा का आयोजन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने किया है।

14 एलएचबी कोच वाली यह विशेष ट्रेन 25 मई को बिलासपुर से रवाना होगी। विदर्भ में नागपुर के साथ गोंदिया, भंडारा रोड, सेवाग्राम, बल्लारशा स्टेशन पर सवार होने के बाद आगे की यात्रा शुरू होगी।

यात्रा के दौरान कोई भी धार्मिक स्थलों जैसे रामेश्वरम, मदुरई, तिरुपति, श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आदि के दर्शन कर सकता है। यह पूरा ट्रिप 7 रात और 8 दिन का होगा। यात्रा का शुल्क प्रति व्यक्ति 15,500 रुपए है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

इसके अलावा स्टेशन पर डायरेक्ट बुकिंग की जा सकती है। सीधे बुक करने वालों को 5 फीसदी यानी 750 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इस पत्रकार वार्ता में संयुक्त महाप्रबंधक क्रांति सावरकर, किशोर सत्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.