Published On : Thu, Sep 6th, 2018

सवर्णों का भारत बंद, दिखने लगा असर, बिहार में रोकी गयी ट्रेन

Advertisement

नयी दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए एससी/एसटी एक्ट में संशोधन कर मूल स्वरूप में बहाल करने पर सवर्णों ने गुरुवार को यानी आज भारत बंद बुलाया है. कई सवर्ण संगठनों ने इस भारत बंद को बुलाया है.

इन सभी को केंद्र सरकार के फैसले से आपत्ति है. देश के अलग-अलग राज्यों में भारत बंद का असर नजर आना शुरू हो चुका है. बंद का सबसे ज्यादा बिहार में नजर आ रहा है, यहां अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन की खबर सुबह से ही आ रही हैं. ट्रेनों के साथ सड़कों पर चक्का जाम बंद समर्थकों ने किया है. इधर , मध्य प्रदेश में स्कूल-कॉलेज और पेट्रोल पंपों को दिनभर के लिए बंद कर दिये गये हैं जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के आरा जिले के रेलवे स्टेशन में सवर्णों ने ट्रेन रोककर रोष जताया. वहीं दूसरी ओर मधुबनी से खबर आयी कि वहां नेशनल हाइवे 105 को आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. इस जाम के कारण वहां गाडियों की कतार लग गयी है.

यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाइवे 31 को भी जाम कर दिया है. एनसीआर के शहरों में प्रशासन सख्त दिख रहा है, लेकिन भारत बंद की कोई सुगबुगाहट यहां नजर नहीं आ रही है. प्रशासन का कहना है कि किसी भी संगठन ने प्रदर्शन को लेकर कोई जानकारी हमें नहीं दी है.

Advertisement

इधर , जयपुर में देर रात सवई माधोपुर में धारा 144 लगायी यी है. बंद को लेकर यहां प्रशासन अलर्ट है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि सभी समूहों ने शांति प्रदर्शन का दावा किया है लेकिन यदि किसी ने कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. गौर हो कि आज देश भर में एससी-एसटी ऐक्ट के खिलाफ सवर्ण संगठनों ने बंद बुलाया है जिसे लेकर पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.