Published On : Mon, Mar 27th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा: पूर्व पालक मंत्री परिणय फुके के प्रयासों से घरकुल लाभार्थियों की समस्या हल , प्रशासन की ओर से निशुल्क 5 ब्रास रेती उपलब्ध

भंडारा जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को लिखा पत्र , पीएम आवास योजना के सभी लाभार्थियों को 5 ब्रास रेती मुफ्त देने के आदेश दिए
Advertisement

भंडारा : भंडारा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किया गया है, जिससे बेघर जरूरतमंदों को उनके सपनों का घर मिल सकेगा, लेकिन निर्माण के लिए आवश्यक रेती की कीमत अधिक होने के कारण घर मंहगे हैं जिससे गरीब व्यक्ति निर्माण बाधाओं का सामना कर रहा है।

इस गंभीर सवाल पर कई किसान, मजदूर व लाभार्थी जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उन्होंने पूर्व पालक मंत्री डॉ. परिणय फुके के सामने अपनी समस्या रखते हुए बालू (रेती ) का मुद्दा उठाया।

मामले में भंडारा-गोंदिया जिले के पूर्व पालक मंत्री डॉ. परिणय फुके ने राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटील से मुलाकात कर यह मामला उनके सामने रखा और सरकार से पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को पांच ब्रास रेत मुफ्त देने का अनुरोध किया।

पूर्व पालक मंत्री श्री. फुके ने इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया और राजस्व मंत्री ने भंडारा जिले के जिलाधिकारी से मामले पर निर्णय लेने का अनुरोध किया और लाभार्थियों को 5 ब्रास रेत मुफ्त देने का आदेश दिया। इस आदेश पर भंडारा कलेक्टर योगेश कुंम्भेजकर ने 26 मार्च को जिले के सभी तहसीलदारों को आदेश पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से आवास योजना के सभी हितग्राहियों को 5 ब्रास रेत नि:शुल्क देने का आदेश दिया।

Advertisement

डॉ. परिणय फुके के प्रयासों से, जरूरतमंद घरकुल योजना के लाभार्थियों को अब 5 ब्रास रेती मुफ्त मिलेगी और इस तरह उनकी बाधाएं दूर होंगी और उनका घर का सपना साकार होगा।

सभी लाभार्थियों ने इसके लिए डॉ. फुके का आभार व्यक्त किया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.