Published On : Fri, Oct 30th, 2020

धूल दुर्गंध से भांडेवाडी नागरिक परेशान

Advertisement

नागपुर – प्रभाग 26 वाठोडा अंतर्गत भांडेवाडी डम्पिंग यार्ड है जहाँ रोजाना शहर भर का कचरा छोटे बड़े वाहन से पहुचाया जाता है। सड़क खराब और गड्ढे होने के वजह से और वाहनों पर ताड़पत्री नही होने के वजह से कचरा सड़क पर गिरता है । खस्ताहाल सड़को से दौड़ लगाते वाहनों से सारा वातावरण धूल मय हो जाता है| इससे पूर्व नागपुर का वातावरण दूषित हो रहा है | जिससे झेत्र में अस्थमा ,दमा जैसी शिकायते बढ़ने लगी है|

झेत्र में हमेशा धूल का गुब्बारा उड़ते रहता है | ऐसे में आवागमन के दौरान लोलो को आगे का कुछ नजर नही आने से कई बार छोटे -बड़े हादसे भी हो चुके है |

पूर्व नागपुर के विधायक व प्रभाग के ही नगरसेविका जो उपमहापौर , एक जोन 5 सभापति ,एक विधि सभापति, है इतना दमदार प्रभाग 26 वाठोडा होने के बाद भी अपने प्रभाग के समस्याओ को अनदेखी ध्यान नही देने का आरोप शिवसेना युवासेना के शहर सचिव गौरव गुप्ता ने लगाया और कहा कि जल्द ही मार्ग के दशा सुधारे और रोजाना सड़क की सफाई होनी होनी चाहिए और कचरा संकलन वाहनों पर ताड़पत्री डालने का निर्देश मनपा प्रशासन द्वारा देनी की मांग की, जल्द ही निराकरण नही होने पर आंदोलन कर प्रशासन को अवगत की तैयारी शिवसेना युवासेना व परिसर वासियो की है ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.