Published On : Sat, Aug 21st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा: पकड़े गए 54 लाख का सोना लूटने वाले बदमाश

Advertisement

दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी की बाइक रुकवा कर लुटा था आभूषण भरा बैग

भंडारा: भंडारा जिले के जवाहर नगर निवासी सर्राफा कारोबारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 6 बदमाशों को नागपुर पुलिस के साथ भंडारा क्राइम ब्रांच की टीम ने कलमना इलाके से देर रात गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश, उड़ीसा और नागपुर के रहने वाले हैं जिनमें कुछ हार्डकोर लुटेरे हैं, जो रैकी करने के बाद लूट की घटना को अंजाम देते हैं।

जानकारों की मानें तो प्रारंभिक पूछताछ में इस अंतरराज्जीय गैंग ने नागपुर, गोंदिया , गुजरात में लूट की घटना को अंजाम देने की कबूली की है तथा पुलिस ने इनके पास से 74 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

अब इस शातिर गैंग के अपराधिक इतिहास को खंगालने के बाद और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि जवाहर नगर के ठाणा पेट्रोल पंप निकट स्वाति ज्वेलर्स के मालिक फरियादी विनोद भुजाड़े से 54 लाखों रुपए के आभूषणों भरा बैग आरोपियों ने सोमवार 16 अगस्त सुबह 10:30 बजे छीन कर उस वक्त लूटपाट की थी जब कारोबारी अपनी ज्वेलर्स शॉप खोलने के लिए सड़क मार्ग से दुकान की ओर आ रहा था।

Advertisement

बदमाशों ने सराफा कारोबारी को फुर्ती से घेर कर उसके पास से गहनों भरा बैग छीन लिया और बदमाश फरार हो गए।

लूट की सूचना जवाहर नगर थाने को दी गई जिसके बाद भंडारा पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया और फिर अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया पेट्रोल पंप के t-point चोराहे के चारों दिशाओं में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भंडारा पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला के बदमाश बाइक से नागपुर दिशा की ओर भागे है।

घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर नागपुर अमितेश कुमार और क्राइम ब्रांच कमिश्नर ऑफ पुलिस गजानन राजमाने को देकर तुरंत अलर्ट किया गया।
पुलिस ने इस मामले में चेक पोस्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कलमना इलाके में दबिश देकर अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए सभी 6 आरोपियों को आगे की जांच पड़ताल हेतु देर रात भंडारा जिले के जवाहर नगर थाने लाया गया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों में ओम ( 26 कलमना नागपुर ) रघु ( 23 कलमना ) , वासुदेव (23 कलमना) श्रावण ( 21 कलमना)
राकेश प्रधान (26 जिला कुरई उड़ीसा ) चिरंजीव उर्फ शुभम ( 31, इंद्रनगर बालाघाट, मध्य प्रदेश ) का समावेश है।

बताया जाता है कि नागपुर जिले के कई तड़ीपार आरोपी किराए का मकान लेकर जवाहर नगर में निवास करते हैं और कुछ भी काम धंधा न करते हुए आलीशान जिंदगी जीते हैं अब ऐसे तत्वों के खिलाफ अगर जांच पड़ताल की जाए तो और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.