Published On : Wed, May 29th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा /गोंदिया: मतगणना का आ गया फरमान , किसके सिर सजेगा ” ताज ” होगा 4 जून को फैसला

Advertisement

भंडारा /गोंदिया : 19 अप्रैल को हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत चुनाव की मतगणना 4 जून को सुबह आठ बजे से भंडारा के पलाडी में शुरू होगी. जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला कलेक्टर योगेश कुंभेजकर ने मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बुलाई कल शाम 5 बजे हुई इस बैठक में दोनों जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस बार वोटों की गिनती पलाडी में स्ट्रांग रूम के बगल वाले हॉल में की जाएगी और 2000 कर्मचारी अधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इस हेतु विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल होंगे, डाक मतों की गिनती के लिए 20 टेबल होंगे उसी प्रकार ईटीबीपीएस के लिए वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल होंगे।

वोटों की गिनती के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के अधीनस्थ कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे और उन्हें एक्सेल शीट के साथ-साथ मैनुअल में सत्यापित करेंगे और उन्हें एनकोर ऐप पर अपलोड करेंगे। जानकारी सीधे आयोग की वेबसाइट eci.gov.in पर देखी जा सकती है।

Advertisement

मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी उनके प्रतिनिधियों को 31 मई तक आवेदन करने पर मतगणना पास और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी पहचान पत्र दिये जायेंगे।

संपूर्ण सुरक्षा के साथ मतगणना के दौरान एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य प्रशासन को पर्याप्त मात्रा में दवाओं और चिकित्सा सहायता की आपूर्ति तैयार रखने का निर्देश दिया है।

समीक्षा करने पहुंचे जिला कलक्टर ने पलाड़ी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग को मतगणना हॉल का कार्य 1 जून को पूर्ण करने के निर्देश दिए , मीडिया सेंटर के साथ-साथ संचार व्यवस्था के साथ-साथ मतगणना प्रक्रिया की गोपनीयता के संबंध में नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.