Published On : Mon, Jun 22nd, 2015

भंडारा : घूसखोर वसूली अधिकारी गिरफ्तार

Advertisement


भंडारा।
बकायादार किसान और उसके परिजनों के खिलाफ न्यायालय में केस दायर नहीं करने के लिए उससे 3 हजार रुपए की रिश्‍वत लेने के आरोप में दि भंडारा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की लाखनी शाखा में पदस्थ वसूली अधिकारी ख्रिस्तानंद देवघरे को गिरफ्तार कर लिया गया.

एसीबी भंडारा के उड़न दस्ते ने शुक्रवार को जाल बिछाकर यह कार्रवाई की. एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता बकायादार किसान के रिश्तेदारों ने अर्बन बैंक की लाखनी शाखा से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था. उक्त कर्ज प्रकरण में शिकायतकर्ता के पिता जमानतदार हैं, लेकिन कर्जधारक उसका पुनभरुगतान नहीं कर पाए थे. कर्ज की किश्त बकाया होने के कारण बैंक ने उन्हें नोटिस भेजा था.

बैंक के विशेष वसूली अधिकारी ख्रिस्तानंद देघरे ने कर्जधारकों को कर्ज की किश्तें तुरंत अदा करने की हिदायत दी थी और चेताया था कि कर्ज अदा नहीं करने पर उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया जाएगा. शिकायतकर्ता के अनुनय विनय करने पर देवघरे ने मुकदमा दायर नहीं करने के लिए उससे 3 हजार रु. की रिश्‍वत मांगी थी.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.