Published On : Wed, Jul 14th, 2021

भंडारा: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा , मुसाफिरों से भरी बस पेड़ से जा टकराई

Advertisement

ड्राइवर का स्टेरिंग पर से नियंत्रण छूटा , बस चालक सहित 12 यात्री जख्मी

भंडारा । नेशनल हाईवे सड़क क्रमांक 6 पर आज बुधवार दोपहर 3:45 बजे उस वक्त एक बड़ा हादसा घटित हो गया जब 25 से 30 प्रवासियों को लेकर नागपुर से भंडारा होते हुए साकोली डिपो की ओर एसटी बस क्रमांक MH 35 / N-9567 रवाना हुई।

इसी बीच भंडारा से नागपुर मार्ग पर ग्राम सावरी बस स्टॉप के समीप हल्दीराम कंपनी के कारखाने के निकट ड्राइवर का स्टेरिंग पर से नियंत्रण छूट गया और अनियंत्रित बस सड़क किनारे लगे बड़े पेड़ से जा भिड़ी।

इस सड़क हादसे में एसटी चालक रविंद्र ( उम्र 45 , निवासी साकोली ) सहित 12 मुसाफिर जख्मी हो गए सभी घायलों को भंडारा जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

Advertisement

चश्मदीदों की मानें तो हादसे के वक्त बस की स्पीड अधिक थी और चालक का स्टेरिंग पर से नियंत्रण छूटने से बस रास्ते से उतरकर बड़े झाड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने का ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और स्टेरिंग पर बैठा ड्राइवर गंभीर जख्मी हो गया।

घटित सड़क हादसे के बाद बस के भीतर कोहराम मच गया, मची चीख पुकार के बीच स्थानीय नागरिकों की मदद से बस में सवार जख्मी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर उन्हें भंडारा जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्राम मौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती जख्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
यह मामला लापरवाही का है या कुछ और इसी सिलसिले में पुलिस की जांच जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.