Published On : Sat, Dec 9th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा: 914 परिवारों को मिलेगा सपनों का घर , 12.36 करोड़ की निधि मंजूर

पूर्व पालक मंत्री डॉ.परिणय फुके के प्रयासों से ' घर होगा अपना- पूरा हुआ सपना ' लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे
Advertisement

भंडारा। 914 जरूरतमंदों को सरकार छत मुहैया करा रही है ताकि हर गरीब को उनके सपनों का घर मिले। आवास योजना अंतर्गत 12.36 करोड़ की निधि को मंजूरी मिली है यह खबर पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे है।

बता दें कि जिले के पूर्व पालकमंत्री डाॅ. परिणय फुके ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर यशवंतराव चव्हाण मुक्त वसाहत/घरकुल योजना के तहत मुफ्त आवास की मांग की थी और इसका लगातार फालोअप किया गया।

डॉ . फुके की मांग पर सरकार ने भंडारा कलेक्टर को भंडारा जिले में इस योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का निर्देश दिया जिसके बाद भंडारा जिले से 914 मकानों को मंजूरी के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को भेजा गया था जिसे सरकार ने 8 दिसंबर 2023 को स्वीकृति पत्र जारी करते 914 मकानों को मंजूरी दे दी है और उनके निर्माण के लिए 12 करोड़ 35 लाख 78 हजार रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी है।

इस संबंध में पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने कहा- कि घरकुल निर्माण के पहले चरण के लिए भंडारा जिले को 3 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है इस प्रकार, जरूरतमंद लाभार्थियों को अपने सपनों का घर मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर स्तर पर सकारात्मक रूप से कार्य कर रही है इस जनकल्याणकारी निर्णय के बारे में डाॅ. फुके ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.