नागपुर: प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य पर शनि देव को भक्ति ज्योत अर्पित की गई. सीताबर्डी, लोहापुल स्थित शनि मंदिर में श्री नवग्रह स्थापना दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर घी व तेल की 351 ज्योत से मंदिर परिसर जगमगा उठा.
15 फरवरी तक आयोजित कार्यक्रमों में मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, मूर्ति अभिषेक व नवग्रह शांति पाठ होगा. ज्योति प्रज्वलन के मुख्य यजमान मनीष वजलवार, श्रेयांस कामदार, विनीत सोंधी, विजय चिमूरकर, श्रीराम टंेभरे, विजय दुमदानी थे. पंडित ओम शर्मा, पंडित सावन शर्मा, पंडित नंदलाल शर्मा के आचार्यत्व में पूजा की गई. शनि देव की मूर्ति का अभिषेक कर उनकी सेज सजाई गई. माता महाकाली का श्रृंगार कर उनकी आरती की गई. भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया.
पंडित ओम शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को श्री शनि देव मूर्ति का अभिषेक सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया है. 14 फरवरी को नवग्रह मनोकामना अखंड ज्योत हवन भक्तों की उपस्थिति में किया जाएगा. इसका समय सुबह 10 से 3 बजे तक रखा गया है. 15 फरवरी को नवग्रह शंाति पाठ हवन व शाम को ज्योत विसर्जन होगी. 28 फरवरी को महाप्रसाद का वितरण मंदिर परिसर में किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलतार्थ भालचंद्र मसराम, केशव तलवेकर, गणेश शाहू, उमाशंकर शाहू सहित अन्य प्रयासरत हैं.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...






