Published On : Sun, Sep 1st, 2019

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने भगत सिंह कोश्यारी

Advertisement

मुंबई . उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है | सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शनिवार को नियुक्त किया गया | सी. विद्यासागर राव ने 30 ऑगस्ट 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद का शपत लिया था | उनका पांच वर्ष का कार्यकाल 30 अगस्त 2019 को समाप्त हो गया |

भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को हुआ था | उत्तराखंड में भाजपा के सदस्य से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक भारतीय जनता पार्टी में उनका प्रवास रहा है | उत्तराखंड में भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भगत सिंह 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे है उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता भी रहे है 2008 से 2014 तक राज्यससभा के सदस्य के तौर पर उत्तरखंड से चुने गए थे |

भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस से काफी नजदीकी रखते है | 1977 के आपातकाल के दौरान जेल भी जाना पड़ा था | अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है |

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.