Published On : Fri, Jun 26th, 2015

चंद्रपुर : बराजतांडा की शराब भट्टी पर छापा, 15 गिरफ्तार

Advertisement

 

1 लाख 22 हज़ार का माल जब्त 

Raid at Sharab Bhatti
भद्रावती (चंद्रपुर)।
तहसील के बराजतांडा में रात में शराब की भट्टी शुरू होने की जानकारी पुलिस को मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस ने भट्टी पर छापा मारकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया तथा 1लाख 22 हज़ार का माल जब्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कई दिनों से बराजतांडा बस्ती में पुराने तरीके से हाथ भट्टी की शराब बनाना शुरू है. दिन के समय छापा मारने पर पुलिस को पर्याप्त शराब न मिलने से उन्होंने 25 जून की रात में स्टिंग ऑपरेशन करके भट्टी पर छापा मारा. इस कार्रवाई में पुलिस ने 720 लीटर हाथ भट्टी की शराब, शराब निर्माण करनेवाली सामग्री समेत 1 लाख 22 हज़ार का माल जब्त किया तथा 9 पुरुष, 6 महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों में विट्ठल मौजे (26), रामसिंग इलन्वत (30), मानसिंग बानोन (30), रामदेव लावड़िया (45), विनोद राठोड (28), किशोर (23), विजया इलन्वत (20), सावित्री बनोत (35), भदरूपवार (30), लक्ष्मीबाई बनोत (25), देवकी धारावत (25), रामसिंग भुक्या (30) शामिल है.

Advertisement

यह कार्रवाई थानेदार अशोक साखरकर के मार्गदर्शन में वामन हेमने, ज्ञानेश्वर आव्हाड, आशीष गजभिये, सुशिल धोपटे, मेघाली गावंडे, किशोर मित्तलवार, सुरेश अखाड़े, रवि नक्कनवार ने की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.