Published On : Sat, Jul 6th, 2019

भंडारा में जंगली सूअर शख़्स को नोचता रहा और लोग VIDEO बनाते रहे

Advertisement

भंडारा: महाराष्ट्र में एक व्यक्ति पर जंगली सूअर के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि उसके आसपास के लोग उसे बचाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. यह घटना कथित तौर पर महाराष्ट्र में भंडारा जिले के तुमसर तालुका के नकुल सुकड़ी गांव में हुई थी. वीडियो में एक व्यक्ति को जमीन पर गिरते हुए देखा गया, जब जंगली सूअर उसपर बार-बार हमला कर रहा है. उसमें दिख रहा है कि वह व्यक्ति लाचार होकर एक लाठी से सूअर को पीट रहा है.

जबकि वह जानवर उसपर लगातार हमला करना जारी रखता है. जाहिर तौर पर एक ट्रक के करीब से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उस वाहन पर खड़े कुछ लोगों को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन वे लोग उस व्यक्ति की मदद करने की कोशिश नहीं कर रहे थे. कुछ देर बाद, व्यक्ति खुद को जंगली सूअर के चंगुल से बचाने में कामयाब रहा. सूअर बाद में पास के वन क्षेत्र में गायब हो गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.