Published On : Sat, Mar 7th, 2020

स्वास्थ्य सभापति का घेराव किया ‘बीवीजी’कर्मियों ने

Advertisement

– बकाया व चालू वेतन देने में ‘बीवीजी’ प्रबंधन कर रही आनाकानी,सभापति ने हाथ खड़े किए,प्रशासन का कहना कि सोमवार तक सभी के खाते में वेतन जमा हो जाएगा

नागपुर: केंद्रीय मंत्री ने ‘बीवीजी’ को नागपुर शहर का कचरा संकलन के लिए लाया और इसी ‘बीवीजी’ के मनमानी के कारण आज मनपा में सत्ताधारी भाजपा के स्वास्थ्य सभापति विक्की कुकरेजा के कारण रोष का शिकार होना पड़ा.बावजूद इसके ‘बीवीजी’ को बचाने के लिए सभी दौड़मभाग कर रहे.

आज सुबह सुबह तय रणनीत के आधार पर ‘बीवीजी’ कर्मी काम पर आने के बजाय सीधे स्वास्थ्य सभापति विक्की कुकरेजा के घर पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा. सभापति कुकरेजा ने उनसे साफ़-साफ़ कह दिया कि यह मामला ‘बीवीजी’ के संचालक का हैं,कि सभापति और मनपा प्रशासन का.सभापति कुकरेजा के हाजिर जवाब से सभी मनपा मुख्यालय की ओर रुख किये।क्यूंकि उन्हें पता नहीं था कि हाल ही में राज्य सरकार ने शनिवार,रविवार को मनपा सह सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया हैं,जब वे सभी आंदोलनकारी मनपा मुख्यालय पहुंचे और बंद दिखा तो धीरे-धीरे सभी अपने अपने गंतव्य स्थल की ओर चले गए.

इस दौरान नागपुर टुडे ने मनपा प्रशासन से उक्त आंदोलन संबंधी सवाल किये तो उनका कहना था कि सोमवार को सभी कर्मियों के खाते में वेतन जमा हो जाएगा,’बीवीजी’ ने इस सम्बन्ध में सम्बंधित बैंक को इसकी सूचना दे दी हैं.यह जानकारी आंदोलनकारियों को मिलते ही काम पर लौट गए,अर्थात आंदोलन समाप्त हो गया.

Advertisement

याद रहे कि ‘बीवीजी’ काम कम,कर रहा,सिर्फ अपने पहुँच के आड़ में ग़ैरकृतों को अंजाम दे रहा.इनके सफेदपोश समर्थक इन्हें नागपुर में स्थापित करने के लिए हरसंभव कोशिशें कर रहे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.