Published On : Thu, Apr 23rd, 2020

बेहतर कामों से बनते हैं पब्लिक के बीच बेहतर संबंध

Advertisement

गोंदिया /भंडारा– मदद न करने के लिए तो लाखों बहाने मिल जाते हैं , पर एक बार किसी गरीब असहाय की मदद करने से जो सुकून मिलता है , उसकी तो कल्पना भी नहीं की जा सकती ? जीवन के कठिन दौर मैं भी जिनका मन अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होता सही मायने में बेहतर कामों से वहीं लोग पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में कामयाब होते हैं।

सांसद प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गोंदिया -भंडारा जिले के सभी 15 तहसीलों में 35,000 से अधिक राशन किट गरीब, असहाय , देहाड़ी मजदूरों के परिवारों के घर -घर में बांटकर यह मिसाल कायम की है कि करोना महामारी और देशव्यापी लाकडाउन के इस मुश्किल वक्त में समाज की बेहतरी के लिए उनका दिल धड़कता है ‌

गौरतलब है कि सांसद प्रफुल पटेल गत 20 अप्रैल से गोंदिया के रामनगर इलाके में स्थित अपने बंगले पर मौजूद हैं तथा वे गोंदिया- भंडारा के हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

भरे पड़े हैं गोदाम , नहीं होगी राशन किट की कमी
सांसद प्रफुल्ल पटेल के मार्गदर्शन तथा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के नेतृत्व में दोनों जिलों में जरूरतमंदों को गत १० दिनों से रोजाना अन्न किट वितरित की जा रही है । खाद्यान्न से भरे गोदाम में किट निर्माण करते समय चांवल , आटा , दाल, हल्दी पैकेट , मिर्ची पैकेट , ऑयल (तेल) पैकेट , नमक पैकेट आदि की व्यवस्था की जा रही है और इस किट निर्मिती के कार्य में सी.जे पटेल कंपनी के कर्मचारी तथा मनोहर कॉलोनी के युवा बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं तैयार फुड किट ( राशन थैलों ) के वितरण की जिम्मेदारी एनसीपी के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है जो घर-घर जाकर इसे सही जरूरतमंदों के हाथों तक मुफ्त पहुंचा रहे हैं।

इस सेवाभावी कार्य में मुख्य रूप से रमेशभाई पटेल, बाबुभाई पटेल, कमलेशभाई पटेल, हर्षद भाई पटेल, छेदीलाल झारीया, प्रविणभाई पटेल, धर्मेशभाई पटेल, विनय पटेल, अल्पेश पटेल, उर्विल पटेल, जितेंद्र पटेल, पराग पटेल, पुनीत पटेल, प्रतिक पटेल, लव पटेल, गौरव पटेल, जयकृष्ण पटेल, रचित पटेल, अमर पटेल, रवि झारीया, रितेश पटेल, धवल पटेल, घनश्याम गड़ेकर, घनश्याम कोटाड़िया, जिगर पटेल, पंकज कोटाड़िया , लाल रूपारेल, निर्मेश पटेल, अजय बेलगे, राजा जैन, अजय सोनी, लालू सोनी, निमित पटेल आदि अपना अथक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.