Published On : Thu, Mar 5th, 2020

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर बेटियों का मनोबल बढ़ाया

Advertisement

नालंदा गर्ल्स हॉस्टल में किया महिलाओं ने सराहनीय उपक्रम

नागपुर, पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले विशाल संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम की नागपुर शहर की टीम ने व नालंदा गर्ल्स होस्टल के बच्चियों के साथ जाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर वहां अलग अलग राज्यो से आई बचियों का हौसला बढ़ाया।साथ ही होली पर्व और वुमेन्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ खुशी बाटी।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्यक्रम की शुरुवात ईश्वर की प्रार्थना से हुई ,भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलन किया गया।। विश्व सिंधी सेवा संगम नागपुर महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता बजाज महासचिव पूजा मोरयानी और समाजसेवी किरण समर्थ ने सभी अतिथियों का शाल श्रीफल से सत्कार किया गया तत्पश्चात सभी बच्चियों को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।बेटियां बेटों से कम नही यह भावना उनके ह्रदय में अंकित कर मनोबल बढ़ाया।।। जिससे बेटियों के दिल मे खुशी प्रसन्नता हुई। नालंदा गर्ल्स हॉस्टल के कुछ बच्चियों के पालक अरुणाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के निवासी होने से बच्चे वहाँ अपने पालकों से गत कई वर्षों से नही मिल पाए थे ।

ऐसे में जब बच्चों को महिलाओं की टीम से मिलकर गले लगाकर एक परिवार का माहौल देने पर खुशी के मारे रो पड़ी। उन्हें अपने पालको की उपस्तिथी का आभास होने लगा , काफी समय बाद बच्चों ने जी भर के अपने मनपसंद नूडल्स खाये फ्रूटी पीकर खुशी जाहिर की। एक छोटी बच्ची का जन्मदिन होने से महिलाओं ने उसे बधाई और चॉकलेट सभी को बांटने को कहा तो वह खुशी से रो पड़ीं।

Advertisement

अध्यक्ष सुनीता बजाज और महासचिव पूजा मोरयानी ने बताया कार्यक्रम में विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता मीरा भम्भवानी, पूर्व नागपुर महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया, महासचिव हितिशा मुलतानी थे।सभी ने बच्चों को शिक्षाप्रद मार्गदर्शन किया।मोटवानी ने बच्चों को कहा कि बच्चे देश का भविष्य है।आप सभी अपने पालकों और देश का नाम ऊंचा कर सकते है।आप सभी मे ऐसी प्रतिभा है।

अधिवक्ता मीरा भम्भवानी ने भी मार्गदर्शन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने बच्चों को उनके लिए पेन सेट, खेलने के लिए स्पोर्ट्स का सामान भिजवाने की घोषणा की जिससे सभी बच्चे आनंदित हुए।कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों ने स्वागत गीत और अरुणाचल का ट्रेडिशनल गीत गाकर मंत्रमुग्ध किया।।बच्चों ने उपस्तिथो सभी को गुलाल लगा कर होली मनाई ।

एक परिवार के माहौल में ऐसा आत्मिकता पाकर बच्चियों ने बेहद खुशी जाहिर की। और महिलाओं का स्नेह पाकर अभिभूत हो उठी।।

महिला विंग की टीम में दिव्या जगुजा, किरण दुआ, नीती जेसवांनी, रिया जेसवांनी,विनीता जेसवांनी, सुमन अमृता ,वंशिका केसवानी,मोनिशा मनशानी ,साक्षी वासवानी, सोमैया स्वामनानी, दीपा खिलवानी, प्रीति आनन्दानी, मीरा उत्तमचंदानी, हर्षा गेहानी, ने उपस्तिथ होकर बच्चियों का हौसला बढ़ाया। नागपुर महिला टीम का प्रथम सामाजिक कार्य बेहद सराहनीय था।।कार्यक्रम में नागपुर टीम के सभी पदाधिकारी सदस्य समिल्लित हुए।।संचालन श्रीमती सौम्या स्वमनानी ने किया।आभार प्रदर्शन महासचिव पूजा मोरयानी ने किया।। किरन समर्थ ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges