Published On : Mon, Oct 9th, 2017

बंगलूरू होगा देश का पहला एयरपोर्ट जहां आधार से होगी एंट्री, 10 मिनट में मिलेगा बोर्डिंग पास

Advertisement

बंगलूरू एयरपोर्ट पर जल्द ही आधार कार्ड के जरिए यात्रियों की एंट्री और बोर्डिंग पास मिलने लगेगा। इससे उन्हें किसी और डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसकी शुरुआत दिसंबर 2018 से होगी।

फरवरी में दो महीने के प्रोजेक्ट के बाद बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पूरी तरह से एंट्री और बोर्डिंग के लिए आधार बेस्ड सिस्टम शुरू करने के लिए अपनी कमर कस ली है।

10 मिनट में बोर्डिंग गेट तक कंप्लीट होगा प्रोसेस

बीआईएएल ने कहा है कि आधार बेस्ड सिस्टम से यात्रियों की एंट्री से लेकर के बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में केवल 10 मिनट का समय लगेगा। अभी इस प्रोसेस को पूरा करने में आधा घंटे से ऊपर का समय लगता है।

केंद्र सरकार जल्द देश भर में करेगी लागू

एविएशन मिनिस्ट्री यात्रियों के एयरपोर्ट पर एंट्री के तरीके को और भी आसान करने की तैयारी कर रही है। उड्डयन मंत्रालय यात्रियों को पेपर चेकिंग की जटिल प्रक्रिया से निजात दिलाने के लिए बायोमेट्रिक एंट्री का प्लान बनाया जा रहा है।

Advertisement

बता दें कि सरकार एयरपोर्ट पर पहले से ही एंट्री के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर जोर दे रही है, जिससे कागजी प्रक्रिया के बजाय मोबाइल से वो काम निपटाए जा सकें। अब नई प्रक्रिया के तहत टिकट बुकिंग के समय इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड की मदद से बायोमेट्रिक एंट्री की जा सकेगी।

बंगलूरू के बाद आएगा हैदराबाद का नंबर

एविएशन सेक्रेटरी आरएन चौबे का कहना है कि ऐसा होने के बाद हर यात्री को चेकिंग पर सिर्फ बायोमेट्रिक प्रोसेस से गुजरना होगा, न कि अपने आइडेंटिफिकेशन प्रूफ दिखाने होंगे। इतना ही नहीं, उन्हें अपने टिकट को दिखाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

दरअसल, फिलहाल यात्रियों को एंट्री की हर स्टेज पर स्टैंपिंग प्रोसेस का सामना करना पड़ता है। चौबे के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया डिजिटल यात्रा प्लान पर काम कर रही है। बंगलूरू के बाद देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स भी इस प्रोसेस की शुरुआत करेंगे, जिसमें अगला नंबर हैदराबाद एयरपोर्ट का होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.