Published On : Sat, Oct 17th, 2020

बेली शॉप प्राचीन श्री शिव मंदिर में नवरात्र उत्सव

Advertisement

नागपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी, बेली शॉप – मोतीबाग स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से शारदीय नवरात्र उत्सव की शुरुवात चंद सदस्यों के बीच की गई। शुरुवात में शुद्ध घी की माताजी के दरबार में अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई। मंदिर में एड. राजेश सहगल ने सपत्नीक मां दुर्गा जी का अभिषेक किया। प. राजेश द्विवेदी पूजन व सप्तशती पाठ कर रहे है। तत्पश्चात मंदिर सदस्यों कि उपस्थिति में भक्तों की मनोकामना अखंड महाज्योत प्रज्वलित की गई। कोरोना महामारी की वजह से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद है।

लेकिन हर वर्ष की तरह भक्तो की मनोकामना अखंड ज्योत की श्रुखला बनाए रखने हेतु सभी ने सहयोग कर एक ही ज्योत प्रज्जवलित करने का निर्णय लिया। दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश प्रशासन के निर्देश पर बंद रखा गया है। भक्तो को फेसबुक व वाट्सअप के माध्यम से लाइव दर्शन कराने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजन की व्यवस्था हेतु वीरेंद्र झा, पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, जुगलकिशोर शाहू, प्रकाश राव (गुंडू राव), प. कृष्ण मुरली पांडेय, शरद शर्मा, उदय डांगरे, प्रेमलाल यादव, दीपांकर पाल, श्रीकांत रॉय, रामकृष्ण पटनायक, गणेश कोत्तुलवर, विलास खाडे सहित सभी सदस्य सहयोग कर रहे है। महामारी के काल में सभी श्रद्धालु भक्तो के सहयोग हेतु आयोजकों ने आभार माना है। सभी को मास्क पहनने, सेनेटाइजर लगाने, हाथ धोने व दो गज की गुरी बनाए रखने का आवाहन किया गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.