Published On : Sat, Oct 24th, 2020

बेली शॉप प्राचीन श्री शिव मंदिर में महाअष्टमी हवन व कन्यापूजन

Advertisement

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी, बेली शॉप – मोतीबाग स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से शारदीय नवरात्र उत्सव की शुरुवात चंद सदस्यों के बीच की गई।

प्राचीन श्री शिव मंदिर में नवरात्र उत्सव के अंतर्गत आज हवन पूजन व कन्या पूजन किया गया । कोरोना महामारी के कारण सभी भक्तो के नाम से मंदिर में माताजी की अखंड महा ज्योत जलाई गई। आयोजकों ने सभी भक्तों तो माताजी जी आरती ऑनलाइन दर्शन उपलब्ध कराया। जिससे सभी भक्तो को घर बैठे ही नवरात्र उत्सव का लाभ मिला। सभी ने माता दुर्गा के चरणों में कोरोना महामारी से विश्व को शीघ्र मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। कल सुबह घट विसर्जन होगा। उत्सव आयोजकों ने इस वर्ष महाप्रसाद का आयोजन रद्द कर दिया है।

प. राजेश द्विवेदी व प. कृष्ण मुरली पांडेय ने पूजन का कार्यभार संभाला। दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश प्रशासन के निर्देश पर बंद रखा गया है। भक्तो को फेसबुक व वाट्सअप के माध्यम से लाइव दर्शन कराने का प्रयास किया गया। आयोजन की व्यवस्था हेतु वीरेंद्र झा, पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, जुगलकिशोर शाहू, प्रकाश राव (गुंडू राव), प. कृष्ण मुरली पांडेय, शरद शर्मा, उदय डांगरे, प्रेमलाल यादव, दीपांकर पाल, श्रीकांत रॉय, रामकृष्ण पटनायक, गणेश कोत्तुलवर, विलास खाडे सहित सभी सदस्य सहयोग कर रहे है। महामारी के काल में सभी श्रद्धालु भक्तो के सहयोग हेतु आयोजकों ने आभार माना है। सभी को मास्क पहनने, सेनेटाइजर लगाने, हाथ धोने व दो गज की गुरी बनाए रखने का आवाहन किया गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.