Published On : Fri, Sep 26th, 2014

बुलढाणा : बीसीसीएन बुलढाणा अर्बन का गरबा फेस्टिवल प्रारंभ

Advertisement

BSNL urban Garba Festival
बुलढाणा। 
स्थानीय बीसीसीएन बुलढाणा अर्बन परिवार के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र उत्सव के मौके पर आयोजित गरबा फेस्टिवल 2014 का गुरुवार 25 सितंबर की शाम को शानदार उद्घाटन किया गया. गरबा फेस्टिवल के पहले ही दिन शहर के गरबा कलाकारों के अपने हुनर का जादू बिखेर दिया.

हर साल बीसीसीएन बुलढाणा अर्बन परिवार की ओर से गरबा फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है. स्थानीय जीजामाता व्यापारी संकुल के विशाल मैदान पर आयोजित गरबा फेस्टिवल में दो गुट होते हैं. पहला गुट 30 वर्ष से नीचे का और दूसरा गुट 31 वर्ष से ऊपर का होता है. दोनों गुट में पुरुष, महिलाएं होती हैं. फेस्टिवल में पारंपरिक वेशभूषा में गरबा दांडिया खेला जाएगा. गरबा के विजेताओं को रोज आकर्षक पुरस्कार देने की भी योजना है. इसके अलावा प्रतिदिन प्रिंस आॅफ दि डे, प्रिंसेस आॅफ दि डे, बेस्ट कॉस्ट्यूम और सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे. कुल 5 लाख के पुरस्कार दिए जाने वाले हैं.

BSNL urban Garba Festival
बीसीसीएन बुलढाणा अर्बन गरबा फेस्टिवल का उद्घाटन बीसीसीएन बुलढाणा अर्बन परिवार के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम चांडक के हाथों किया गया. इस अवसर पर बुलढाणा अर्बन के कार्यकारी संचालक डॉ. सुकेश झंवर, गरबा फेस्टिवल की अध्यक्षा कोमल झंवर, बीसीसीएन के संपादक सुधाकर अहेर, अनंता देशपांडे, गरबा फेस्टिवल के कार्याध्यक्ष अधि. कोठारी, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी घनश्याम चोपड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

सबसे पहले अतिथियों के हाथों दीप जलाकर दुर्गा माता की प्रतिमा का पूजन किया गया. फिर राधेश्याम चांडक, सुधाकर अहेर, डॉ. सुकेश झंवर, कोमल झंवर, अधि. जितेंद्र कोढारी और घनश्याम चोपड़ा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन लालाभाई माधवानी ने किया. इस मौके पर रुपक प्रस्तुत आर्केस्ट्रा ग्रुप के गायकों और वाद्यवृंद ने संगीत का एक अलग ही वातावरण बना दिया था. 2 अक्तूबर को जी टीवी के सीरियल ‘सुवासिनी जुळून येती रेशमी गाठी’ की अभिनेत्री प्राजक्ता माली गरबा फेस्टिवल में हाजिरी लगाएंगी.
BSNL urban Garba Festival

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.