Published On : Tue, Jul 3rd, 2018

विधान सभा मानसून सत्र शुरू होने से पहले रेत माफियाओं की विधायक को जान से मारने की धमकी

Advertisement

नागपुर : विधान मंडल का मानसून सत्र कल से शुरू होनेवाला है. मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए जाते हैं. लेकिन सत्र शुरू होने की पूर्व संध्या पर विधायक को रेत माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दे डाली. मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक को ट्रक से कुचलने की धमकी रेत माफिया की ओर से दी गई. यह धमकी चिमूर के विधायक कीर्तिकुमार बांगडिया को दी गई.

रेत माफ़िया हमेशा नियमों को ताक पर रखता आ रहा है. फिर चाहे उनके काले धंधों की राह में कोई अधिकारी आए या फिर नेता, ये माफ़िया जानलेवा हमले करने से भी गुरेज़ नहीं करता. कुछ इसी तरह की एक और मामला सामने आया है जिसमें रेत माफियाओं ने सीधे विधायक को जान से मारने की धमकी दे डाली.

इस मामले की पुलिस, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार इस धमकी भरे कॉल का फोन रिकॉर्ड मौजूद है, जो अपने आप में बड़ी चीज़ है.

Advertisement

…By Narendra Puri

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.