Published On : Tue, Dec 30th, 2014

बुलढाणा : प्रातः 5 बजे तक खुले रहेंगे बिअर बार

Advertisement


नव वर्ष के स्वागत के लिए युवां तैयार


बुलढाणा।
2014 को अलविदा और 2015 के स्वागत के लिए युवावर्ग जोरों शोरों से तैयारी कर रहा है. गत आठ दिनों से थर्टी फस्ट कैसा और कहां मनाएं इसके बारे में युवां सोच रहे है. तथा जिले के हॉटेल्स, बिअरबार और ढाबा मालक भी अपनी ओर से तैयारी कर चुके है. युवाओं के लिए खुशखबर है की 1 जनवरी 2015 के प्रातः 5:00 बजे तक बिअरबार तथा परमिट रूम खुले रखने की अनुमति मिल गयी है. जिससे रातभर शराब के नशे में नव वर्ष का स्वागत किया जायेगा.

भारतीय संस्कृती के अनुसार गुड़ी पाडवा को नए साल का स्वागत करने की परंपरा है. लेकिन यह परंपरा पिछले कुछ सालों से पश्चिमी सभ्यता में मिल गयी है. गत आठ दिनों से युवावर्ग थर्टी फस्ट की तैयारियां कर रहे है और इसका व्यवसाय में फायदा उठाने के लिए जिले के हॉटेल्स, बिअरबार, भोजनालय तथा ढाबे तैयार हो चुके है. अनेक हॉटेल्स, बिअरबार मालकों ने आकर्षक रोशनाई और अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की है. उसमे भी और एक तड़का लग गया की 1 जनवरी 2015 के प्रातः 5:00 बजे तक बिअरबार तथा परमिट रूम खुले रखने की अनुमति दी गयी है.

जिले में कुल 130 बिअरबार, 20 वाईन शॉप तथा 117 देशी दारू की दुकानें है. अकेले बुलढाणा शहर में 40 से ज्यादा हॉटेल्स, बिअरबार है. 200 से ज्यादा ढाबें है. नए साल के स्वागत के लिए सभी और जोरदार तैयारी शुरू है. बुलढाणा शहर में 50 हजार लिटर से अधिक दारू और 1000 किलों मांस की मांग है. इससे यह पता चलता है कि युवा वर्ग कितने जोश से नए वर्ष का स्वागत करने वाले है. थर्टी फस्ट के उपलक्ष में अनेक युवक शराब के नशे में धुंद होकर लापरवाही से गाड़ी चलाते है. जिससे अधिक प्रमाण में दुर्घटनाए होती है. नए साल के स्वागत में हॉटेल व्यावसायिकों के लिए सिजनल बिझनेस होने से गत साल की तुलना में इस बार खाने पिने की कीमतें बढ़ गयी है ऐसा एक हॉटेल मालिक ने कहां है.

Beer Bar

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.