Published On : Fri, Feb 15th, 2019

तेरह साल बाद रजत हाइट्स परिसर के विविध विकासकार्यों का खुला रास्ता

Advertisement

स्थाई समिति सभापति कुकरेजा,पूर्व उपमहापौर संदीप जाधव,वर्त्तमान उपमहापौर दीपराज पार्डीकर,ज़ोन सभापति संगीता गिरे का महत्वपूर्ण योगदान

नागपुर: शहर के चुनिंदा भवन निर्माता लुभावने सपने दिखाकर सम्पूर्ण स्कीम बेच देते हैं. लेकिन जब खरीददार रहने के लिए परिसर में जाता है तो ठगा सा महसूस करता है. क्यूंकि रहवासी पूरे पैसे देने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाता है. इसी तरह की समस्याओं से उबारने के लिए १३ वर्ष बाद कोराडी रोड स्थित रजत हाइट्स परिसर में विविध विकासकार्यों का भूमिपूजन मनपा के संपत्ति कर समिति प्रमुख व प्रभाग के नगरसेवक संदीप जाधव के हाथों किया गया. जिसका निर्माणकार्य आगामी रविवार से शुरू हो जाएगा.

उक्त परिसर में विकासकार्य की शुरुआत पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष जाधव के कार्यकाल से हुई. उन्होंने अपने कार्यकाल में परिसर में जमा होने वाली पानी से मुक्ति के लिए कई ट्रक मुरुम डलवाये. ४ लाख रुपए की निधि से बच्चों के खिलोने और ग्रीन जीम को स्थापित कराया.

इसके बाद वर्तमान स्थाई समिति सभापति विक्की कुकरेजा ने परिसर की जरूरतानुसार सभापति के विशेष निधि(८.५० लाख) से सड़क निर्माण के लिए प्रावधान कराया, जिसका आज जाधव ने भूमिपूजन किया. इसके साथ ही परिसर में उद्यान निर्माण के लिए ४ लाख रुपए की निधि उपलब्ध करवाई. उद्यान को व्यवस्थित करने के लिए गार्डन विभाग के प्रमुख अमोल चोरपगार और कनिष्ठ अभियंता ने विभाग के मद से १,६०,००० रुपए खर्च किए.

Advertisement

परिसर के निकट से गुज़रनेवाले नाले की मरम्मत का काम उपमहापौर दीपराज पार्डीकर ने अपनी विशेष निधि से ढाई लाख रुपए देकर शुरू कराया. महापौर नंदा जिचकर और जोन की सभापति व प्रभाग की नगरसेविका संगीता गिरे ने सार्वजानिक उपयोगिता क्षेत्र व उद्यान परिसर में रोशनाई के लिए संयुक्त रूप से ३ लाख रुपए की निधि उपलब्ध करवाई, जिसके तहत कार्य प्रगति पथ पर है.

कबाड़ से बनी कलाकृति को मिला न्याय पूर्व आयुक्त श्रावण हार्डिकर की पहल पर देश के उम्दा कलाकारों ने मनपा के कबाड़ से कलाकृति का निर्माण किया था. जिन्हें वैसे तो चौराहे पर लगाने की योजना थी, लेकिन इस बीच उनका तबादला पुणे होने से तैयार कलाकृतियां पुनः कबाड़ में पहुंच गई थीं. नागरिकों की मांग पर कुछ माह पूर्व रजत हाइट्स पार्क के निर्माण के वक़्त परिसर के नागरिकों ने उक्त कलाकृति को पार्क में लगाने की मांग की. उक्त पार्क में २ कलाकृति लगाने का निर्णय लिया,जिसको स्थापित करने का कार्य जारी है.

आज संपन्न हुए भूमिपूजन अवसर पर विशेष रूप से प्रकल्प निर्माता आरएम गोपलानी के प्रतिनिधि नागपुर सह सर्वश्री पंकज कुमार कुशवाहा,अशोक पांडे,अरविन्द डाखोले दंपत्ति,अनुभव शिक्षार्थी,सुदेश मेश्राम,रीना कुशवाहा,सुनंदा कोलते,विनीत जैस्वाल,नीलेश नायडू,शिवशंकर महतो,खान साहब,रमेशचंद्र राय,बक्शी,वाशिम कुरैशी,श्रीमती माधुरी झा,दयाशंकर सिंह,नविन गुप्ता,मनीषा गोहाने,वर्षा तिवारी आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.