Published On : Mon, Feb 25th, 2019

केईसी इंटरनेशनल के माध्यम से किया गया सैकड़ों का निशुल्क नेत्र जाँच

Advertisement

जरूरतमंदों में जल्द निशुल्क चश्में वितरित किए जाएंगे

नागपुर: छिंदवाड़ा से कलमना तक रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का काम संभाल रही केईसी इंटरनेशनल कंपनी ने गत गुरुवार को केलवद रेलवे स्टेशन के निकट श्री दादाजी लॉन में निशुल्क नेत्र जाँच और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया. उक्त आयोजन में कंपनी ने नेत्रांजलि नामक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर ४०० से ज्यादा नागरिकों के नेत्रों की जाँच की. इनमें से जिन्हें चश्मों की जरूरत महसूस की गई, अगले माह उन्हें चश्में वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर केलवद के थानेदार सुधाकर अम्बोरे,सरपंच गीतांजलि वानखेड़े,पूर्व सरपंच राजा ढोबले,सावनेर पुलिस थाना के थानेदार योगेश पारदी प्रमुखता से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन नेत्रांजलि संस्था के कुशान्त ने किया।केईसी कंपनी के प्रकल्प प्रबंधक अरूप रॉय चौधरी आदि ने उपस्थित नागरिकों को नेत्र की देखभाल-उपयोगिता-महत्ता पर मार्गदर्शन किया। केईसी के प्रकल्प व्यवस्थापक प्रशांत ब्राम्हणकर ने आभार व्यक्त किया तो कंपनी के संजीव कुमार,मनोज कुमार,अथर जावेद आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.