Published On : Fri, Mar 10th, 2017

गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में आया माँ से बिछड़ा भालू का बच्चा

Advertisement

Bear in Gorewada Rescue Center Nagpur
नागपुर:
 गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय बायोपार्क के रेस्क्यू सेंटर में मेलघाट के वन परिसर से एक भालू के बच्चे को लाकर रखा गया है। अपनी माँ से बिछड़े इस भालू को पहले वन विभाग ने क़रीब एक महीने तक अपने पास रखा। लेकिन फिर भी उसकी मां ना मिलने पर उसे नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजने का निर्णय लिया गया।

मेलघाट प्रादेशिक के एसीएफ सानप के मुताबिक यह भालू का बच्चा चिखलदरा से तकरीबन २२ किलो मीटर दूर एक व्यक्ति को मिला और उसने इसे वन विभाग को लाकर सौंप दिया। चूँकि भालू का बच्चा वन परिसर के प्रादेशिक वन परिसर में मिला लिहाज़ा उसे वन विभाग के प्रादेशिक रेंज कार्यालय में रखा गया। यहा तकरीबन एक माह उसे रखकर उसकी मां के आने का इंतजार किया गया। लेकिन उसके ना आने पर उसे नागपुर भेज दिया गया।

रेस्क्यू सेंटर डॉ. विनोद धूत ने इसके देखरेख की कमान सम्हाल ली। विभागीय प्रबंधक सचिन रेपाल, एसीएफ मालभुषी, मानद वन्यजीव रक्षक कुंदन हाते व अन्य अधिकारियों ने भालू का हालचाल जाना। उसके मनोरंजन के लिए खेल सामग्रियाँ भी लाई गई हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.