Published On : Fri, Jan 6th, 2017

जीएसटी के लिए तैयार रहना होगा : संतोष कुमार गंगवार

Advertisement

santosh-kumar-gangawar-nadt-nagpur-2
नागपुर :
देश की आजादी के 70 साल बीतने के बाद अब जाकर सही मायनों में आर्थिक आजादी मिली है। जीएसटी जल्द लागू होनेवाला है। इसका प्रशिक्षण भी आयकर अधिकारियों को मिलेगा। विभाग को इसके लिए तैयार रहना होगा। यह बात केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के भारतीय राजस्व सेवा के 70वें प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी को देश हित का करार देते हुए उक्त निर्णय को ऊँचे मापदंड को पाने के लिए जरूरी कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब केवल 7 से 8 प्रतिशत ही राजस्व जमा हो पाता था। लेकिन आज तकरीबन 50 प्रतिशत तक राजस्व जमा हो रहा है। 50 प्रतिशत का अर्थ है 8 लाख करोड़ रुपए। इस कर संग्रहण के लिए लागत एक प्रतिशत के आस पास है जो बहुत कम है। दुनिया भर के देश इसका अध्ययन करते हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग में तकनीक का उपयोग बहुत बढ़ गया है। भले ही नोटबंदी के बाद अप्रत्यक्ष कर अधिक मिले लेकिन प्रत्यक्ष कर विभाग को भी इसके लिए तैयार रहना होगा। जानकारों के मुताबिक अब लोग आयकर की ओर अधिक आकर्षित होंगे। इसलिए विभाग के अधिकारियों पर जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ेगी। आायकर विभाग के अधिकारियों द्वारा करदाताओं से किए जानेवाले अच्छे बर्ताव और कम शिकायतों को लेकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा की राजनीतिक परिवर्तन के साथ जो बदलाव आ रहा है वह दिखाई भी दे रहा है। उन्होंने देश में मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान खींचते हुए कहा कि आज भी देश में 6 लाख गांव ऐसे हैं जहां बिजली नहीं पहुंच पाई है, और कई गांव ऐसे हैं जहां पाठशाला तक नहीं है।

अस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी की सदस्य निशि सिंह भी उपस्थित थीं। उन्होंने प्रशिक्षु भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों से कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है जहां आप उम्र भर मानसिक रूप से युवा और सक्रिय बने रहते हैं। 37 साल की सेवा में उन्हें इस बात का अनुभव मिला है। उन्होंने कहा कि किसी से कर लेना और कर लगाना दोनों बहुत मुश्किल काम होता है। लेकिन हमारा काम तय और सही राशि में आय कर लेना है। सेवा काल में कई ऐसे मौके आएंगे जब कई सीए और वकील कर कानून की अच्छी जानकारी के साथ मिलने पहुंचेंगे। लेकिन हमें उनसे ज्यादा जानकारी जुटाकर चलना होगा। साथ ही करदाताओं व आम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार अपनाना होगा जिसे हमें खुद अन्य लोगों से अपेक्षित करते हैं। उपनिदेशक के. श्रीनिवासू ने मंत्री महोदय का परिचय दिया। मंच पर उपस्थितों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन अंजनी कुमार पाण्डेय ने किया।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges