Published On : Mon, Jan 7th, 2019

B’Day Special बिपाशा बसु: खूबसूरती का जलवा था ऐसा, डेब्यू के पहले की थीं 3 बड़ी फिल्में रिजेक्ट

Advertisement

नई दिल्ली: राज, जिस्म, ओमकारा, एतबार और ऐसी ही ना जाने कितनी यादगारों फिल्मों में लीड एक्ट्रेस रहीं बिपासा बसु की हर अदा आज भी लाखों लोगों को दीवाना करने के लिए काफी है. बिपासा बॉलीवुड की उन गिनी चुनी एक्ट्रेस में शुमार हैं जो बोल्डनेस के मामले में तो जानी जाती हैं लेकिन इनकी एक्टिंग और इंटेलीजेंसी का भी कोई जवाब नहीं. आज बिपासा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि बिपासा बसु का बॉलीवुड डेब्यू के पहले ही इतना जलवा था, कि उन्होंने तीन बड़ी फिल्में करने से मना कर दिया था. सुपरमॉडल प्रतियोगिता में बिपाशा ने भी भाग लिया था, जिसमें एक जज, विनोद खन्ना भी थे. वे बिपाशा को अपने बेटे, अक्षय खन्ना के साथ हिमालय पुत्र फिल्म में लेने की सोच रहे थे, पर बिपाशा ने ये कह कर इंकार कर दिया कि अभी वो काफी छोटी हैं और ये किरदार अंजला झवेरी को मिल गया.

घर आने के बाद इन्हें जया बच्चन ने अपने बेटे, अभिषेक बच्चन के साथ जेपी दत्ता की फिल्म “आखिरी मुग़ल” के लिए मना लिया, पर ये फिल्म बन नहीं पाया और दत्ता ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को बदल कर करीना कपूर के साथ रिफ्यूजी (2000) बना ली. हालांकि इस फिल्म के लिए पहले सुनील शेट्टी के साथ बिपाशा को चुना गया था, पर इन्होंने मना कर दिया.

2001 में इन्होंने अक्षय कुमार के साथ विजय गिलानी की “अजनबी” में काम किया और पहली बार हिन्दी फिल्मों में कदम रखा. इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल रही पर कुछ नापसंद समीक्षाओं का कारण भी बनी. हालांकि इन्हें अपने नकारात्मक किरदार के कारण काफी अच्छी समीक्षा मिली और इनके प्रदर्शन के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था.

Advertisement

साल 2002 की शुरुआत विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित ”राज” फिल्म के साथ हुआ था, जो बहुत ही सफल फिल्म साबित हुई और हिन्दी फिल्म उद्योग में इनकी जड़ें पक्की करने में काफी मददगार भी साबित हुई. इस फिल्म में ये एक ऐसी औरत का किरदार निभा रही थीं, जो आत्माओं से संपर्क करती है और छुपे हुए राज तक पहुंचती है.

इसके बाद तो जैसे बिपाशा ने कामियाबी का हर आयाम छुआ. उन्हें कई बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमीनेट किया गया. कई अवॉर्ड भी उनकी उनकी छोली में आए. हिंदी के अलावा साउथ और मराठी सिनेमा में भी बिपाशा ने काम किया. फिलहाल बिपाशा ने स्क्रीन से कुछ दूरी बनाई हुई है. उम्मीद है वह जल्दी ही धमाकेदार कमबैक करेंगीं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.