Published On : Fri, Aug 17th, 2018

Batti Gul Meter Chalu का पहला गाना रिलीज, नजर आई शाहिद-श्रद्धा की केमिस्ट्री

Advertisement

बत्ती गुल मीटर चालू (Batti Gul Meter Chalu) फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब पहला गाना ‘गोल्ड तांबा’ (When you Getting Gold Why go for Tamba) रिलीज हो चुका है. गाने के लिरिक्स काफी अलग हैं लेकिन सुनने में काफी रिफ्रेशिंग लगता है. इस गाने में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मेले में जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को सिद्धार्थ और गरिमा ने लिखा है.

इस गाने में शाहिद कपूर का अंदाज काफी रफ एंड टफ नजर आ रहा है. हालांकि गाने की लोकेशन में कुछ भी नयापन नहीं है. आजकल की फिल्मों में डायरेक्टर्स गानों के सेट पर ही करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं. वैसे अब ये देखना होगा कि ये गाना दर्शकों को कितना पसंद आता है. फिल्म का ट्रेलर वाकई में काफी दिलचस्प है जो दर्शकों पर अपना असर छोड़ता है. फिल्म के बारे में शाहिद कपूर ने कहा कि इसमें हास्य के साथ-साथ मुद्दा भी है.

टी-सीरीज और कृअर्ज एंटरटेनमेंट मिलकर ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ को बना रहे हैं. फिल्म का बहुत ही दिलचस्प फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. यह पूछे जाने पर कि क्या कमर्शियल फिल्मों की रिलीज के साथ इस तरह की मुद्दे पर आधारित फिल्म करने का उनका फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया? इस पर शाहिद ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह मेनस्ट्रीम की फिल्म नहीं है. मुझे लगता है कि यह मुख्यधारा की फिल्म है और मुद्दे एक फिल्म को गैर-मुख्यधारा की फिल्म नहीं बनाते.”

शाहिद ने निर्देशक की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह कमर्शियल फिल्मों की तरह अपनी कहानी को पेश करते हैं. हमारी फिल्म का टाइटल बहुत सटीक है और यह फिल्म हास्य और मस्ती से भरी हुई है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है किस तरह एक फैक्ट्री के मालिक का एक महीने का 54 लाख का बिल आता है.


Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.