Published On : Fri, Dec 21st, 2018

हफ्ता नहीं दिया तो बार में तोड़फोड़

Advertisement

नागपुर: हफ्ता नहीं देने पर 3 अपराधियों ने बार में तोड़फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया. गल्ले से जबरन रकम भी निकाल ली. पुलिस ने ब्रम्हानगर निवासी सुधाकर नारायण रामटेके (52) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपियों में बड़ा ताजबाग निवासी जावेद सैयद नवाब अली (35), सिराज शेख (30) और छोटा ताजबाग निवासी रमजू सोहेल जमाल (23) के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ की तस्करी, क्रिकेट सट्टा आदि मामले दर्ज हैं. बुधवार की दोपहर आरोपी नेहरूनगर परिसर में स्थित आशीर्वाद बार में शराब पीने गए. वेटर ने उन्हें 795 रुपये का बिल दिया. बिल देते ही आरोपी बार में विवाद करने लगे.

हमसे बिल मांगता है कहकर हॉकी स्टिक से बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. जबरन गल्ले से 840 रुपये निकाल लिए. बार चलाने के लिए हर माह 20,000 रुपये का हफ्ता मांगा और भाग गए. बार के मैनेजर सुधाकर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.