Published On : Thu, Mar 25th, 2021

27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच सात दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Advertisement

नागपुर-सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के सभी बैंक 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच सात दिन तक बंद रहेंगे, इसलिए बैंक संबंधी जो भी काम करने हों, उनके लिए ये तारीखें नोट करके रख लें. 27 से 29 मार्च तक तो बैंक तीन दिन लगातार बंद रहेंगे, क्योंकि 27 मार्च को चौथा शनिवार है, और 28 मार्च को रविवार है. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की वेबसाइट पर दी गई बैंक छुट्टियों की जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च को सभी बैंक होली के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे.

RBI के अनुसार, 30 मार्च को बैक सिर्फ पटना (बिहार) में बंद रहेंगे, शेष देश में खुले रहेंगे. पटना में 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच बैंक सिर्फ दो दिन खुलेंगे – 30 मार्च और 3 अप्रैल.
31 मार्च को सभी बैंकों में आम जनता के लिए कामकाज नहीं होगा, क्योंकि बैंकों में वित्तवर्ष के अंतिम दिन की क्लोज़िंग का कामकाज होगा. आइए, मार्च, 2021 की बैंकों की सभी छुट्टियों की सूची देखें.

27 मार्च : माह का चौथा शनिवार होने के चलते अवकाश
28 मार्च : रविवार
29 मार्च : होली के उपलक्ष्य में अवकाश
30 मार्च : पटना में होली के उपलक्ष्य में अवकाश, शेष भारत में बैंक खुले रहेंगे
31 मार्च : वित्तवर्ष क्लोज़िंग के चलते अवकाश

इसके अलावा, अप्रैल, 2021 में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल को क्लोज़िंग ऑफ एकाउंट्स के चलते छुट्टी की अधिसूचना जारी की है. 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश रहेगा, और 4 अप्रैल को रविवार होगा. हालांकि, इन सभी बैंक अवकाशों के दौरान इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं निर्बाध जारी रहेंगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.