Published On : Wed, Nov 9th, 2016

घबराइए नहीं शनिवार – रविवार को खुले रहेगे बैंक, आरबीआय का बड़ा फैसला

Advertisement

rbi
नागपुर:
अगर आप अपने पास रखे 500 और 1000 के नोट को बदलवाने के लिए चिंतित है तो अपने के लिए राहत की खबर है। मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट को बंद किए जाने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि बैंक इस शनिवार और रविवार को भी पब्लिक के लिए खुले रहेंगे. आरबीआय ने एक आदेश जारी कर बताया है कि शनिवार 12 और रविवार 13 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे. सरकार के फैसले के बाद आम जनता में हड़कंप मचा हुआ है। लोग जल्द से जल्द अपने पास पड़ी रकम को बैंक में जमा कराने या प्रचलन से बंद हो चुके नोटों को बदलने में लगे है।

इस फैसले के अगले ही दिन यानि बुधवार को बैंक और एटीएम को बंद करने का फैसला लिया गया था पर अब इस हफ़्ते शनिवार और रविवार को दो दिन बैंक खोलने का ऐलान आरबीआय ने किया है जो जनता के लिए बड़ी राहत से कम नहीं है। वही दूसरी ओर सरकार के अन्य विभाग इस फैसले से जनता पर पड़ने वाले असर को देखते हुए थोड़ी राहत देने का भी फैसला कर रहे है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने ऐलान किया है की आगामी 11 नवंबर तक

नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स नहीं लगेगा. जनता को राहत देने के लिए निजी बैंको ने भी शनिवार और इतवार के दिन बैंक का कामकाज शुरू रखने की बात कही है। आईसीसीआई बैंक ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि शनिवार को बैंक में कामकाज होगा. साथ ही 10-11 नवंबर को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक बैंक खुलेगा।इसके अलावा पाबंदी के बाद भी सभी पुराने नोट पाबंदी के दिन से आगामी 72 घंटे तक टोल प्लाजा, सरकारी व निजी दवाखानों, एलपीजी सिलेंडर खरीद, रेलवे खानपान के लिया मान्य रहेंगे। सरकार ने पुराने नोट को बदलने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। आरबीआय द्वारा लिए गए इस फैसले की वजह से जनता को बड़ी राहत मिली है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.