Published On : Mon, Feb 26th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Bank Holiday In March: अगले महीने 14 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, जानिए कब है होली की छुट्टी?

Advertisement

फरवरी महीना खत्म होने वाला है और त्योहारों भरे मार्च महीने (March 2024) की शुरुआत होने जा रही है. अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है. दरअसल, त्योहारों की वजह से मार्च में 14 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा, यानी बैंक हॉलिडे (Bank Holiday In March) रहेगा. ऐसे में अगर बहुत जरूरी काम है, तो फिर इस महीने के बाकी बचे दिनों में ही निपटा लें. अगले महीने होली (Holi) से लेकर गुड फ्राइडे (Good Firday) जैसे तमाम मौकों पर बैंक बंद रहेंगे.

RBI की लिस्ट देखकर घर से निकलें
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Bank Holiday List अपलोड की जाती है और मार्च महीने की लिस्ट के मुताबिक, आधे महीने बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी. आप मार्च में बैंक से जुड़े काम के लिए घर से निकलें, तो आरबीआई की आधिरकारिक वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके छुट्टी के बारे में जानकारी जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां पर ताला लटका हुआ नजर आए. केंद्रीय बैंक द्वारा घोषित किए गए बैंकिंग हॉलिडे में दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार के साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं. प्रमुख त्योहारों की बात करें तो मार्च में होली, महाशिवरात्रि, गुड फ्राइडे समेत कई अवसरों पर छुट्टी घोषित है.

Holi पर इस दिन नहीं खुलेंगे बैंक
अब बात करते हैं अगले महीने पड़ने वाले सबसे बड़े पर्व के बारे में, तो बता दें होली (Holi) को लेकर देश में उत्साह अभी से नजर आने लगा है, बाजारों में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. इस त्योहार पर बैंकों में छुट्टी (Bank Holiday In Holi) की बात करें तो 25 मार्च को ये त्योहार देशभर में मनाया जाएगा और इस दिन बैंक ब्रांच क्लोज रहेंगी. वहीं बिहार समेत कुछ स्थानों पर 26 और 27 मार्च को भी होली की छुट्टी घोषित की गई है. एक ओर जहां 26 मार्च को होली के बिहाल, मणिपुर और ओडिशा में बैंक हॉलिडे है, तो वहीं 27 मार्च को भी होली के उपलक्ष्य में बिहार में बैंक की छुट्टी रखी गई है.

मार्च में इन तारीखों पर Bank Holiday

Advertisement


ऑनलाइन निपटा सकते हैं बैंकिंग काम
बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24×7 चालू रहती है. आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.