Published On : Wed, Sep 13th, 2017

समृद्धि महामार्ग की आर्थिक जरुरत पूरी करें बैंक – मुख्यमंत्री

Advertisement

Nagpur-Mumbai Expressway
नागपुर/मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बैंकों से नागपुर-समृद्धि महामार्ग में आर्थिक सहयोग देने की अपील की है। बुधवार को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में प्रमुख बैंकों के प्रमुख अधिकारियो के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक की जिसमे उनसे सहयोग की अपील उनके द्वारा की गयी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा सार्वजनिक निर्माणकार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल और मंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहाँ की नागपुर से मुंबई को जोड़ने वाले 701 किलोमीटर के इस मार्ग से राज्य के 24 जिले जुड़ेंगे। इस महामार्ग की वजह से न सिर्फ राज्य देश में विकास की गति में आगे निकलेगा बल्कि इससे सही मायने में किसानों की समृद्धि होगी। सरकार का लक्ष्य 2020 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का है।

इस महामार्ग से लाखों लोगो को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मार्ग के अगल-बगल देश की नहीं विदेशी कंपनियों के बड़े कारखाने लगेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा क्यूँकि इस प्रोजेक्ट के तहत किसानों को उनके द्वारा उत्पादित माल को बाज़ार उपलब्ध करा कर देने की व्यवस्था की गयी है। इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट लगेगा जिसमें आप का सहयोग अपेक्षित है।

इस बैठक में एस बँक, अॅक्सीस बँक, बँक ऑफ महाराष्ट्र, बँक ऑफ इंडिया, युनियन बँक, आय.सी.आय.सी.आय. बँक, एस.बी.आय. बँक, देना बँक, सेन्ट्रल बँक, पंजाब नॅशनल बँक, एच.डी.एफ.सी. बँक, इंडियन बँक, हुडको, एल.आय.सी., कॅनरा बँक के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.