Published On : Wed, Sep 13th, 2017

कैंपस के विद्यार्थियों को मिला लाइब्रेरी में सीधा प्रवेश, अब 24 घंटे शुरू रहेगी लाइब्रेरी

Advertisement


नागपुर:
नागपुर विश्वविद्यालय में कुछ दिन पहले अमरावती रोड के कैंपस में स्थित पी.वी.नरसिम्हाराव ग्रंथालय के विद्यार्थियों ने सीधे तौर पर लाइब्रेरी में प्रवेश देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की थी और इसके लिए उन्होंने प्रदर्शन भी किया था. जिसके बाद नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में सीधे प्रवेश की अनुमति दी है. अब विद्यार्थी सीधे लाइब्रेरी में जाकर बिना किसी रुकावट के लाइब्रेरी में जाकर अपने हाथों से किताबे देख और चुन सकते हैं. पहले इस लाइब्रेरी में किताबें लेने के लिए विद्यार्थियों को कंप्यूटर में किताबों का नाम और उसके लेखक का नाम डालना होता था. जिसके बाद काउंटर से स्लिप लेकर उसमें किताब से संबंधित जानकारी लिखनी पड़ती थी और उसके बाद लाइब्रेरी के काउंटर पर बैठे कर्मी वह किताब अंदर से लाकर विद्यार्थियों को देते थे. लेकिन अब विद्यार्थी सीधे अंदर जाकर किताबें ले सकते हैं.

सीधे तौर पर लाइब्रेरी में जाकर किताबें लेने को लेकर नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने यह निर्णय लिया था कि 2 महीने तक इसे प्रायोगिक तौर पर करेंगे और किताबें व्यवस्थित रहीं तो इसे हमेशा के लिए शुरू करेंगे. लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि हमेशा के लिए विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में मुक्त प्रवेश दिया जाए. लाइब्रेरी से संबंधित और एक निर्णय लिया गया है अब लाइब्रेरी 24 घंटे शुरू रहेगी.

इस बारे में कुलगुरु का यह कहना है कि अगर आनेवाले दो महीने तक लाइब्रेरी में रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक विद्यार्थी बैठे होने चाहिए नहीं तो लाइब्रेरी रात में बंद की जाएगी. लेकिन अब कुलगुरु ने यह निर्णय लिया है कि लाइब्रेरी रात में भी हमेशा के लिए शुरू रहेगी. कुलगुरु के इस फैसले के बाद विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में रात में भी पढ़ने की सहूलियत मिली है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.