Published On : Thu, Nov 6th, 2014

सारखणी : जवखेड़ दलित हत्याकांड के विरोध में सारखणी बंद

Advertisement

Sarkhani band
सारखणी (नांदेड़)।
अहमदनगर जिला के जवखेड़ में जाधव परिवार की नृशंस हत्या का यहाँ शहर में जोरदार निषेध कर बंद का आह्वान किया गया. इस दौरान शामिल कई संस्थाओं ने आरोपियों को फांसी देने की पुरजोर पैरवी की गई.

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदनगर ज़िले की घोर निंदा करते हुए रमाई महिला मण्डल, भीमवाही युवा संघटना, बिरसा मुंडा ब्रिगेड व संभाजी ब्रिगेड द्वारा शहर में बंद का आह्वान कर घटना का जोरदार निषेध करते हुए जाधव परिवार के हत्यारों को फाँसी दिए जाने और प्रकरण की सीबीआई से जाँच कराने की मांग की गई. अवसर पर वक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन पर आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ने के कारण उन्हें शह दिए जाने का आरोप भी लगाया. आगे कहा गया कि यदि मामले के तमाम अपराधयों को शीघ्र गिरफ़्तार नहीं किया जाता तो उपरोक्त सभी संगठन पुनः तालुका भर में तीव्र आंदोलन करेंगे.

इस दौरान निषेध सभा के साथ ही अधिकतर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए. अवसर पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों में सिद्धार्थ मुनेश्वर, मिलिंद कांबले, ब्रह्मा हनवते, त्रिशूल पाटिल ने अपने विचार रखे. इसमें विभिन्न संगठनों ने अपनी प्रतिक्रिया लिखित रूप में भेजी. सभा में त्र्यम्बक पुनवटवर, देवीदास ढगे, राशिद फ़ज़लानी के साथ बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य व आम नागरिक मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.