Published On : Wed, Dec 7th, 2016

2000 के नोट बंद हों : पृथ्वीराज चव्हाण

Advertisement

prithviraj-chavan

नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को विधान सभा में नोटबंदी पर कड़ा रुख अपनाते हुए 2000 रु. के नोट बंद करवाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर 2000 रुपए के नोटों को बंद करने का निवेदन करें क्योंकि इतने उच्च मूल्य के नोट से भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

नोटबंदी पर चर्चा के दौरान पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि भाजपा ने आपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नोटबंदी का निर्णय लिया है, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 2000 के नोट लाने का सवाल ही नहीं उठना चाहिए था।

चव्हाण ने रहा कि कैशलेस की बात कर देश की 80 करोड़ जनता के हाल बेहाल कर दिए गए हैं। इसका नियोजन ही नहीं किया गया और नोटबंदी लागू कर जनता को परेशान किया जा रहा है। ग्रामीण भागों में काफी बुरे हालात हो गए हैं।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.