ठाणे: श्रीनिवास वांगा को टिकट देने को लेकर सहयोगी शिवसेना पर परिवार को बांटने का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने कभी किसी के पीठ में खंजर नहीं भोंका। ।फडणवीस ने शिवसेना के वर्तमान अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ‘‘बाला साहब ठाकरे ने कभी किसी के पीठ में खंजर नहीं भोंका। उन्होंने सामने से हमलों का सामना किया।’’
वह पालघर सीट पर 28 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राजेन्द्र गावित के चुनाव प्रचार में जवहार में बोल रहे थे। भाजपा सांसद चिंतामन वांगा के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव आवश्यक हो गया था। शिवसेना ने उनके बेटे को टिकट दे दिया जिसको लेकर भाजपा नाराज है।
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...
बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...
पाचपावली में नाबालिग समेत महिला से छेड़छाड़ की दो घटनाएं #NagpurNews #crime...
सौतेली माँ का सौतेले बेटे को 'हवस' का शिकार बनाने का आरोप...
राम मंदिर चंदे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #RamMandir #Ayodhya #Congress #politicalnews...




