Published On : Tue, Jun 26th, 2018

मनपा करे धार्मिक अतिक्रमनों का सफ़ाया, नहीं तो खुद करेंगे कार्रवाई : बजरंग दल

Advertisement

नागपुर -पिछले कुछ दिनों से मनपा और नासुप्र प्रशासन ने न्यायालयीन फटकार के बाद अतिक्रमण उन्मूलन को तेज किया था. कल मनापायुक्त वीरेंद्र सिंह ने शहर वासियों से आपील की थी कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसके उलट आज सुबह मनपा मुख्यालय के समक्ष बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र होकर मनपा द्वारा की जा रही धार्मिक स्थल अतिक्रमण निर्मूलन का विरोध करने लगे. पुलिस बंदोबस्त के मध्य जमकर नारे बाजी की गई.

बजरंगदल के संयोजक मनीष मौर्य ने बताया कि मनपा प्रशासन द्वारा कि जा रही कारवाई में भेदभाव किया जा रहा है. मनपा अतिक्रमण दस्ता सिर्फ हिन्दुओं के मंदिरों पर कारवाई कर रहा है.

इसके बजाय न्यायालय द्वारा जारी सूची में शामिल दरगाह, मस्जिदों आदि के अतिक्रमण को भी हटाने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो न्यायालय की सूची के हिसाब से बजरंगदल खुद अतिक्रमण हटाने की कोशिश करेंगे, जिससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी मनपा प्रशासन की होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.