Published On : Fri, Apr 28th, 2017

असल में ऐसा दिखता है बाहुबली का ये खौफनाक विलेन, 6 साल तक थे बेरोजगार

Advertisement


दो साल के इंतजार के बाद आखिरकार ‘बाहुबली 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज गई है. लेकिन इस फिल्म में इस बार बाहुबली वन के विलेन कालकेय नजर नहीं आएंगे. विभत्स रूप और अजीबोंगरीब भाषा बोलने वाले कालकेय की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहाया था. लेकिन क्या आप कालकेय का असली नाम जानते हैं?

दरअसल कालकेय के किरदार को साउथ के जाने-माने एक्टर प्रभाकर ने निभाया था. बाहुबली से पहले प्रभाकर एस.एस.राजामौली की ही फिल्म ‘मगधीरा’ में भी काम कर चुके हैं. हालांकि वह फिल्म ‘मर्यादा रमन्ना’ से लाइम लाइट में आए थे.

प्रभाकर तेलंगाना के महबूबनगर जिले के एक छोटे से गांव कोडंगल के रहने वाले हैं. बाहुबली में खौफनाक दिखने वाले प्रभाकर असल लाइफ में वह बेहद शर्मीले हैं. एक इंटरव्यू के दौरान प्रभाकर ने बताया था कि वो कभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे.

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रभाकर के मुताबिक मैं बचपन क्रिकेटर बनने के सपने देखता था. 12वीं पास करने के बाद एक बार मैं शादी अटेंड करने के लिए हैदराबाद आया. मेरी पर्सनैलिटी देखकर वहां मुझसे एक रिश्तेदार मेरी जॉब रेलवे पुलिस लगवाने का वादा किया था.

इस जॉब के लिए मुझे 6 साल तक इंतजार करना पड़ा लेकिन मुझे नौकरी नहीं मिली. इसके बाद मैं हैदराबाद में आकर दूसरी नौकरी ढूंढने लगा था.

Advertisement


प्रभाकर बताते हैं कि नौकरी ढूंढने के दौरान मुझे पता चला कि डायरेक्टर एसएस राजामौली को फिल्म ‘मगधीरा’ के लिए कुछ लोगों की जरूरत है. मेरा दोस्त मुझे वहां ले गया जहां सिलेक्‍शन हो रहा था. उस दौरान उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा.

वहां से राजामौली मुझे राजस्‍थान ले गए. राजस्‍थान में मगधीरा की शूटिंग चल रही थी. वहां थोड़ा-बहुत काम मैंने देखा. फिर हैदराबाद लौटकर जॉब ढूंढने लगा. इसी दौरान राजामौली के असिस्टेंट का फोन आया. वो मुझे उनके घर लेकर गया. वहां राजामौली ने मुझे फिल्म मर्यादा रमन्ना में रोल ऑफर किया.

लेकिन मुझे एक्टिंग नहीं आती थी. राजमौली ने उन्हें देवदास कनकला में एक्टिंग सीखने के लिए भेजा. साथ ही प्रभाकर को हर महीने 10 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलते थे. इसी पैसों से प्रभाकर ने अपना सारा कर्ज चुकाया.

प्रभाकर के मुताबिक वह आज जो भी है डायरेक्टर एस.एस.राजमौली के बदौलत ही है. राजामौली ने ही मुझे एक नया जीवन दिया है.

बाहुबली के अलावा साउथ की 40 फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसमें सीमा तपकई, डूकुडु, कृष्‍णम वंदे जगदगुरुम जैसी फिल्में शामिल हैं.

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
छह सांसदों के दल-बदल पर उबाल.. #maharashtranews #shivsenaubt #andolan #latestnews #politicsnews

छह सांसदों के दल-बदल पर उबाल.. #maharashtranews #shivsenaubt #andolan #latestnews #politicsnews

न्यूरॉन अस्पताल में डॉक्टर की संदिग्ध मौत #nagpurnews #neuron #hospital #doctor #death

न्यूरॉन अस्पताल में डॉक्टर की संदिग्ध मौत #nagpurnews #neuron #hospital #doctor #death

विलास घुले हत्याकांड पर ग्रामीणों का आक्रोश #maharashtranews #hatyakanda #crime #murdernews #news

विलास घुले हत्याकांड पर ग्रामीणों का आक्रोश #maharashtranews #hatyakanda #crime #murdernews #news

रुख्मिणी माता पालखी का अमरावती में स्वागत.. #maharashtranews #amravati #rukhminimata #palki

रुख्मिणी माता पालखी का अमरावती में स्वागत.. #maharashtranews #amravati #rukhminimata #palki

ट्रांसफॉर्मर गिरने से दो बाइक सवार घायल.. #maharashtranews #transformers #accident #incident #news

ट्रांसफॉर्मर गिरने से दो बाइक सवार घायल.. #maharashtranews #transformers #accident #incident #news

शहापुर में हल्की बारिश, किसान चिंतित.. #maharashtranews #barish #maousama #mansoon

शहापुर में हल्की बारिश, किसान चिंतित.. #maharashtranews #barish #maousama #mansoon

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges