Published On : Mon, Nov 11th, 2019

स्कैनर मशीन पर तैनात स्टाफ की सतर्कता से पकड़ा गया बैग चोरी करनेवाला आरोपी

Advertisement

नागपुर– चोरी के बैग के साथ एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से जब्त की गई बैग में से नगद के साथ ही मंगलसूत्र भी मिले है. जिसकी कुल कीमत 2,20000/- रुपये आंकी गई है. मिली जानकारी के अनुसार मेन गेट लगेज स्केनर मशीन पर तैनात प्र.आ. तरुण कुमार को एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में एक कत्थे कलर का ट्राली बैग ले जाते हुए दिखाई दिया.

जिसे रोकने पर वह बैग छोडकर भागने लगा. इस दौरान आरक्षक ने उसे दौड़कर पकड़ा व पूछताछ की लेकिन उसकी तरफ से कोई भी संतोष जनक जबाब नहीं दिया मिला. जिसके बाद अपनी सहायता हेतु पीएलटी स्टाफ़ शशिकांत गजभिये, और मुनेश कुमार को बुलाया गया और आरोपी को आरपीएफ थाना लाकर उपनिरीक्षक जी एस एडले तथा स.उ,नि.बी एस बघेल के सामने लाया गया.

जिसके बाद आरोपी ने अपना नाम संजय मुन्ना यादव बताया और उज्जैन पवासा का रहनेवाला बताया. उसने बताया की बैग छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे से चोरी की है. बैग खोलकर देखने पर उसमे से पैसे, मंगलसूत्र, कपडे मिले है. सभी सामान की कीमत 2,20000/- आकि गई है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जीआरपी कर रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.