Published On : Thu, Oct 4th, 2018

अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा ने जमकर किया Patola डांस, बादशाह ने कुछ यूं मचाया गदर… देखें Video

Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ (Namaste England) का चौथा गाना ‘प्रॉपर पटोला’ (Proper Patola) रिलीज हो चुका है. इससे पहले ‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर व ‘तेरे लिए’ ‘भरे बाजार’ और ‘धूम धड़ाका’ जैसे तीन गाने दर्शकों का मनोरंज कर चुकी है. ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का चौथा सॉन्ग ‘पटोला’ सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है. अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा पर फिल्माए गए ‘पटोला’ सॉन्ग में दोनों कलाकार कोरियोग्राफर की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए नज़र आ रहे हैं. आस्था गिल की आवाज़ में गुनगुनाये गए इस मज़ेदार पंजाबी ट्रैक को बादशाह और दिलजीत द्वारा रीक्रिएट किया गया है.

विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ (Namaste England) एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमें दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है. निर्देशक विपुल शाह ने कहा, “पटोला का मतलब है एक खूबसूरत लड़की, इस फिल्म में अर्जुन का किरदार (परम), जसमीत (परिनीती के किरदार) को इस नाम से संदर्भित करता है. इस गीत का सार ही यही है.

साथ ही, यह भी बताने की कोशिश की गई है कि हर लड़की अपने अनोखे तरीके से सुंदर होती है और उस सौंदर्य की सराहना की जानी चाहिए. बादशाह और दिलजीत ने अपना खुद का लोकप्रिय गीत ‘पटोला’ रीक्रिएट कर के यह रोचक बनाया है. यह निश्चित रूप से सभी युवाओं के लिए अगला पार्टी गीत है और मुझे उम्मीद है कि वे सभी गीत का आनंद लेंगे.”

Credit: ndtv.com

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.