Published On : Wed, Jun 17th, 2015

बडनेरा : ट्रक-ऑटो में भिड़ंत, 4 मृत, 1 घायल

Advertisement


बडनेरा (अमरावती)।
बडनेरा थानांतर्गत आने वाले अकोला रोड पर सोमवार की मध्यरात्रि ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इसमें ऑटो में सवार चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. चारों मृतक व जख्मी बडनेरा शहर के निवासी बताए गए है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मरने वालों में विजय नारायणसाहू (32), मोहन चंद्रमोहन सिंह वर्मा (30), अमरसिंह रणधीरसिंह ठाकुर (30) और प्रमोद ओमप्रकाश मिश्रा (25) का समावेश है, जबकि जख्मी का नाम गौरव अनिल यादव (23) है. ये सभी बडनेरा शहर की नई बस्ती के निवासी बताए जाते हैं. बताया जाता है कि यह पांचों ऑटो चालक हैं.

विजय साहू ने ऑटोरिक्शा खरीदा था. इसके चलतेवह अपने ऑटो क्रमांक एमएच 27-एएफ-1836 में चारों दोस्तों को खाना खिलाने के लिए ढाबे पर ले गया था. रात को बडनेरा लौटते समय सुरभि फार्म हाउस के पास अकोला की ओर जाने वाले ट्रक क्रमांक एमएच 04-एफयू-9338 के साथ ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई. बताया जाता है कि ट्रक चालक ट्रक तेज रफ्तार से चला रहा था. ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार विजय, मोहन, अमरसिंह और प्रमोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी बडनेरा पुलिस को मिलते ही थानेदार ज्ञानेश्‍वर कडू अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके बाद जख्मी को तत्काल जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर रहने से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. ऑटो मोहन वर्मा चला रहा था. इस हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर घटनास्थल से भाग गया. पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है. आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.