
नागपुर: शहर में शुरू नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग ले रहे देश के स्टार खिलाड़ियों ने मंगलवार को मेट्रो की जॉय राइड का भी आनंद लिया। एयरपोर्ट साऊथ मेट्रो स्टेशन से ऐडग्रेड सेक्शन मेट्रो में सवार होकर इन खिलाड़ियों ने खापरी डीपो तक जॉय राइड का लुफ्त लिया। 82 वे नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में खेल रहे खिलाड़ी पी वी सिंधू, श्रीकांत किदंबी, पारुपल्ली कश्यप, साई प्रणीत ने कोच पुलेला गोपीचंद के साथ यह सफ़र किया। इस सफर के दौरान मेट्रो प्रमुख ब्रजेश दीक्षित ने खिलाड़ियों को नागपुर परियोजना से अवगत कराते हुए माझी मेट्रो में महिला सशक्तिकरण को लेकर किये गए कामों की जानकारी दी। खिलाड़ियों को माझी मेट्रो के अब तक के सफर से भी अवगत कराया गया।
मेट्रो के जॉय राइड का आनंद लेने के बाद खिलाड़ियों ने नागपुर मेट्रो की सराहना भी की. भारतीय टीम के मुख्य कोच गोपीचंद ने माझी मेट्रो टीम को बधाई देते हुए अब तक हुए काम की प्रशंसा भी की गोपीचंद ने कहाँ नागपुर मेट्रो सेफ्टी के साथ नागरिको के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा काम कर रही है। पी वी सिंधू ने माझी मेट्रो में सफर को यादगार बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
नागपुर में आयोजित हो रही नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में महा मेट्रो प्रमुख आयोजक की भूमिका निभा रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...
जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...
नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...
शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...
₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news...








