Published On : Sat, Aug 29th, 2020

लता मंगेशकर हॉस्पिटल डिगडोह सड़क का बुरा हाल मरिज हो रहें बेहाल

Advertisement

नागपुर -लता मंगेशकर हॉस्पिटल डिगडोह सड़क की स्थिति इतनी जार जार हो गई है कि एंबुलेंस का चलना मुश्किल हो गया है. लोकमान्य मेट्रो स्टेशन से लतमंगेश हॉस्पिटल से आगे तक जाने वाली लगभग 2 किलोमीटर की सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो गई है, तो कई स्थानों पर कीचड़ में तब्दील हो रही है। इस मार्ग से रोजाना हजारो की तादाद में मरीजो, विद्यार्थियों ग्रामवासियों का आना जाना लगा रहता है , कुछ मरीज तो आपात कालीन स्तिथियों में आते है.

उन्हें इन सड़क में बड़े-बड़े गढ़ढो को पार करते हुवे जाना पड़ता है। इस सड़क पर रोज कोई न कोई गिरकर घायल हो रहा है। यह हालात तब है जबकि सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रही है। इस परिसर में हॉस्पिटल और कॉलेजों होने के कारण विभिन्न गांवों के मरीजों और विद्यार्थियों का आवागमन लगा रहता है, मुख्य मार्ग होने के बावजूद सार्वजनिक बांधकाम प्रादेशिक विभाग की अनदेखी के चलते यह मार्ग पैदल चलने लायक भी नहीं है। जार जार सड़क का फासला तय करने में मरीजों के हाल बेहाल हो जाता है। इतना ही नहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में ऐम्बुलेंस को लेकर जाना भी मुश्किल भरा हो गया है।

लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं। हॉस्पिटल ,कॉलेज ग्रामवासियों को जाने के लिए एकमात्र सड़क होने के कारण इसी मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद मरम्मत नहीं की जा रही है। सड़क में गहरे गड्ढे होने की वजह से अक्सर हादसा में लोग चोटिल हो रहे है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है।

इस सड़क की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए ऐसा ग्रामवासियों ने व्यक्त किया है । जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. बरसात में इस मार्ग पर चलने वालो का जीवन दयनीय हो जाता है। इस क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को विवश होगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.