Published On : Mon, Oct 1st, 2018

GMR ने लगायी नागपुर हवाईअड्डा के लिए सबसे बड़ी बोली

Advertisement

नयी दिल्ली: जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर की सहयोगी कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स नागपुर हवाईअड्डा के लिए सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। जीएमआर इंफ्रा ने सोमवार को बंबई शेयर बाजार को इसकी सूचना दी।

कंपनी ने कहा, “जीएमआर एयरपोर्ट्स नागपुर के डॉ बाबासाहब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के विकास, परिचालन तथा प्रबंधन के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में सामने आयी है।”

महाराष्ट्र हवाईअड्डा विकास कंपनी तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के संयुक्त उपक्रम मिहान इंडिया ने नागपुर हवाईअड्डा के निजीकरण की प्रक्रिया मार्च 2018 में शुरू की थी। हवाईअड्डा के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स और जीवीके ने बोलियां लगायी थीं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.