Published On : Sat, Oct 27th, 2018

बाबा सैयद जमालुद्दीन के 80वें सालाना उर्स पर निकला संदल

Advertisement

नागपुर: सूफी संत हजरत बाबा सैयद जमालुद्दीन र.अ. का 80वां सालाना उर्स दरगाह शरीफ, पुलिस लाइन टाकली एम.टी. वर्कशाॅप के पीछे काटोल रोड में विविध रस्मों के साथ मनाया जा रहा है।

शनिवार की शाम हजरत बाबा जमालुद्दीन की शान में संदल निकाला गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस संदल में सात घोड़े, बग्गी, मटका पार्टी, धुमाल पार्टी बाबा हजरत की शान बढ़ा रहे थे। यह संदल बाबा जमालुद्दीन की दरगाह से निकला और काटोल रोड छावनी, राजभवन टी-पाॅइंट होते हुए पागलखाना दरगाह पहुंचा। यहां बाबा ताजुद्दीन की दरगाह पर चादर चढ़ाकर संदल पुलिस लाइन टाकली तालाब के पास से होता हुआ वापस हुआ। इसके बाद अतिथियों के हाथों दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई गई।

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अश्विन मुद्गल, प्रभाग 14 के नगरसेवक कमलेश चैधरी, नगरसेवक गार्गी प्रशांत चोपड़ा, नगरसेवक वंदना भगत, पूर्व नगरसेवक शीला संजय मोहोड़, सलीम भाई खापरखेड़ा, मोहन ढोके, रफीकभाई सुपारी वाले, डाॅ. रनदिवे, अलीमभाई, सुनील लांजेवार, सहारे, वाहने, उर्स के संयोजक सतीश ढोले और सुनील ढोले उपस्थित थे।

सालाना उर्स का मुख्य आकर्षण शानदार कव्वाली कार्यक्रम रविवार, 28 अक्तूबर को शाम 6 बजे से दरगाह परिसर में होगा। इसकी अध्यक्षता डाॅ. प्रशांत चोपड़ा करेंगे। कव्वाली के लिए मशहूर कव्वाल टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के कव्वाल सईद फरीद निजामी का आगमन होगा। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमोद गोडबोले, संजय गावंडे, राजू गोडबोले, सोनू गोडबोले, जुबेर शफी, सैयद जावेद, रमेश घटोले, दिलीप देवगडे, शेख मुश्ताक, असलम बंटी, सुधाकर राजेश कामले, टिंकू सोहेल, मो. मुमताज, गनी भाई, कुणाल, जलील भाई, इकरार भाई आदि ने प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.