Published On : Thu, Jul 2nd, 2020

अय्याश डॉक्टर की सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल 

Advertisement

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज की एफआईआर

नागपुर – नागपुर – एक अय्याश डॉक्टर जो शादी के बाद से ही अपनी डॉक्टर पत्नी को शारीरिक रूप से परेशान करता था, मारता था, पीटता था, बात बात पर पत्नी को अनुसुचित जाती होने के कारण जातिसूचक गालियां देता था, पत्नी के माता पिता को भी अपमानित करता रहा.  इस वहशी डॉक्टर को एक लत पड़ गई थी दूसरी महिलाओ के साथ रंगरलिया मनाने की, जब पत्नी डॉक्टर ने कैमरे लगाकर उसको रंगे हाथ पकड़ा तो यह मामला उस महिला डॉक्टर और उसके परिजनों के सामने उजागर हुआ. महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है. आरोपी डॉक्टर का नाम शिरीष मांडेकर है और इसका वणी में हॉस्पिटल है.

दरअसल 2008 में पीड़िता सावंगी के मेडीकल कॉलेज में पढ़ रही थी, उसी कॉलेज में आरोपी डॉक्टर  शिरीष मांडेकर भी पढ़ रहा था. इस दौरान जान पहचान के बाद शिरीष ने पीड़िता को कई बार शादी के लिए प्रस्ताव रखा. लेकिन पीड़िता ने हर बार यह कहा की तुम दुसरे जाति के हो और मैं अनुसुचित जाती की हू. पीड़िता के अनुसार शिरीष ने उससे कहा की हम दोनों पढ़े लिखे है, हमारे बीच में शादी के बाद जाति का कोई भी मामला नहीं आएगा . इसके बाद आरोपी के माता ने पीड़िता के  माता पिता के घर जाकर शादी की बातचीत की. शिरीष ने पीड़िता को बताया की जैसे भी उसके माता पिता कहते है, उसके लिए हाँ कहे, बाद में वो सब देख लेगा . शादी से दस दिन पहले आरोपी शिरीष के माता पिता पीड़िता के घर पहुंचे और 50 तोला सोना बनाने के लिए कहा, इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने कहा की आपने   पहले कुछ नहीं कहा, इसके बाद आरोपी शिरीष ने पीड़िता को अकेले में कहा की जैसे उसके माता पिता कहते है, वैसे ही करे, बाद में हम उनके सोने के पैसे लौटा देंगे. 

पीड़िता के पिता ने 235 ग्राम सोने के ब्रेसलेट, नेकलेस, अंगूठी बनाकर  दी और 2010 में नागपुर में इनकी शादी हुई. वणी में दोनों ने एक हॉस्पिटल किराए से लिया और इसका सभी आनेवाला पैसा आरोपी अपने पास रखने लगा. इसके बाद जब पीड़िता ने सोने के पैसे लौटाने की बात कही, तब उसने कहा की तेरे बाप को 50 तोला सोना माँगा था, लेकिन उसने तो केवल 23 तोला ही सोना दिया और तू पैसा वापस मांग रही है. इसके बाद से आरोपी शिरीष पीड़िता से मारपीट करता था और जातिसूचक गालियों के साथ ही गंदी गंदी गालियां भी देता था.  इसके बाद उसने कई बार पीड़िता के साथ जबरन अनैसर्गिक शारीरिक संबंध भी बनाएं . इसके बाद बच्चा होने से पहले आरोपी ने पीड़िता को बस से नागपुर भेज दिया और बच्चा होने के बाद भी कई दिनों तक देखने नहीं आया.

Advertisement

इस बिच दोनों में कई घटनाओ का जिक्र है, आरोपी डॉक्टर शिरीष ने पीड़िता को कई बार जलील किया, उसके माता पिता को भी बेइज्जत किया . इसके बाद जब पीड़िता वणी शिरीष के घर गई तो उसे रूम में कई कंडोम के पैकेट दिखे, इसके बाद इसपर आरोपी डॉक्टर ने टालमटोल जवाब दिया .  इसके कुछ साल बाद पीड़िता नागपुर में ही काम करने लगी, तो उसे वणी से कुछ लोगों के फ़ोन आए, इसके बाद पीड़िता ने जब अपने घर के बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए तो आरोपी डॉक्टर कई लड़कियों के साथ संबंध बनाते हुए दिखाई दिया. 

इसके बाद पीड़िता के नागपुर के घर में आरोपी शिरीष एक व्यक्ति के साथ आया और बैंक लॉकर की चाबी मांगी, जब नहीं दी  तो उसने पीड़िता के मारपीट की. इसके बाद पीड़िता ने बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.