Published On : Tue, Sep 11th, 2018

‘बधाई हो’! आयुष्मान खुराना ने फिल्म का पोस्टर रिलीज़ कर दी ये खुशखबरी

Advertisement


मुंबई: पिछले दिनों दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने आयुष्मान खुराना के लिए जो रायता फैलाया था. उसका नतीजा यह हुआ था कि दोस्त और फैन्स ने उन्हें ‘बधाई हो’ बोल बोलकर परेशान कर दिया. लेकिन इस बधाई का राज़ अब खुल चुका है.

दरअसल आयुष्मान की एक नई फिल्म आने वाली है, जिसका नाम ‘बधाई हो’ है, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में आयुष्मान एक बच्चे की तरह नज़र आ रहे हैं.

पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, बधाई हो, खुशखबरी है. आप सब लोग क्या सोच रहे हैं?

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सान्या मल्होत्रा नज़र आने वाली हैं. सान्या ने भी पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह भी एक बच्चे की तरह दिखाई दे रहीं हैं. पोस्टर के साथ सान्या ने लिखा, ‘बधाई हो’ खूब मज़ा आने वाला है. ट्रेलर कल आउट होगा.

गौरतलब है कि पिछले दिनों इस फिल्म का प्रमोशन अनोखे तरीके से किया गया था. जिसकी शुरूआत सान्या ने की थी. सान्या ने ट्वीट कर लोगों से आयुष्मान को विश करने को कहा था और बताया कि उनके पास शेयर करने के लिए गुड न्यूज़ है और इसी के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा.

Advertisement

आयुष्मान ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि यार ये हो क्या रहा है? क्या आप लोग मुझे बधाई हो विश करना बंद करेंगे. सान्या मल्होत्रा किस चक्कर में फंसा दिया तूने? सुबह से फोन बजता ही जा रहा है। नहीं सुनना मुझे, मत बोलो बधाई हो.’

इसके बाद सान्या ने अपने टविटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आयुष्मान से इसी बारे में बातें करते नजर आईं. इस वीडियो के साथ सान्या ने लिखा, ‘दोस्तो, सोचो क्या हुआ? फाइनली मैं आयुष्मान से मिली. बहुत गुस्से में था. उसके बाद क्या हुआ खुद देख लें।’

सान्या के इस पोस्ट के जवाब में आयुष्मान ने भी ट्वीट कर कहा, ‘ये सान्या मल्होत्रा इतनी आसानी से हार नहीं मानती. पता नहीं कैसे ढूंढ लिया मुझे. वैसे, कल सबको पता चल जाएगा कि क्या खुशखबरी है और फिर बधाई हो का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

बता दें कि जंगली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘बधाई हो’ के डायरेक्टर हैं अमित रविंद्रनाथ शर्मा, इस फिल्म को विनीत जैन, अलेया सेन और हेमंत भंडारी द्वारा प्रोड्यूस और प्रीति साहनी द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है.

बता दें कि जंगली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘बधाई हो’ के डायरेक्टर हैं अमित रविंद्रनाथ शर्मा, इस फिल्म को विनीत जैन, अलेया सेन और हेमंत भंडारी द्वारा प्रोड्यूस और प्रीति साहनी द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.