Published On : Sat, Aug 3rd, 2019

आरएसएस ने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

Advertisement

RSS

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अयोध्या विवाद मामले की दैनिक आधार पर सुनवाई करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि राम मंदिर के निर्माण में आने वाली कानूनी अड़चनें जल्द ही दूर हो जायेंगी.

इससे पूर्व उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या के रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद का सर्वमान्य समाधान मध्यस्थता के माध्यम से खोजने में सफलता नहीं मिलने के तथ्य का संज्ञान लेते हुए कहा कि अब इस मामले में 6 अगस्त से दैनिक आधार पर सुनवाई होगी.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरएसएस के आधिकारिक हैंडल पर उसके सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के हवाले से एक ट्वीट में कहा गया है- ‘हम उम्मीद कर रहे थे कि राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में बाधाओं को दूर करने में मध्यस्थता सफल होगी लेकिन यह कारगर साबित नहीं हुई.’ इसमें कहा गया है, ‘हम 6 अगस्त से दैनिक आधार पर सुनवाई किए जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं.

हम उम्मीद कर रहे हैं कि लंबे समय से लंबित विवाद को एक निश्चित समय सीमा के भीतर हल कर लिया जाएगा और मंदिर निर्माण में कानूनी अड़चनों को दूर किया जाएगा तथा एक भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा.’

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges